बिहार सहित छह राज्यों में खुलेंगे नये आईआईएम
(i) एमबीए में दाखिला चाहने वाले के लिए अच्छी खबर है कि सरकार ने देश में छह नये आईआईएम स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जो आगामी शैक्षणिक सत्र से ही कोर्स पेश करेंगे.
(ii) नये आईआईएम बिहार के बोध गया, आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, महाराष्ट्र के नागपुर, ओडिशा के संभलपुर और पंजाब के अमृतसर में स्थापित होंगे.
(iii) प्रत्येक संस्थान आईआईएम के प्रमुख कार्यक्रम स्नातकोत्तर कोर्स में 140 छात्रों का दाखिला लेंगे. इनके लिए कैट परीक्षा के तहत दाखिला लिया जायेगा.
(iv) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की. सरकार की विज्ञप्ति में कहा गया है, ऐसी उम्मीद है कि सात वर्ष पूरे होते होते छात्रों की संख्या बढ कर 560 तक हो जायेगी.
(i) भारत में क्रिकेट के भगवान कह जाने वाले सचिन तेंदुलकर को 21वीं सदी का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक वेबसाइट ने एक ऑन-लाइन वोटिंग के माध्यम प्रशंसको से साल 2000 के बाद से लेकर अब तक के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी का चुनाव कराया।
(ii) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनने के लिए 100 बेहतरीन टेस्ट खिलाडिय़ों की एक सूची तैयार की थी, जिसमें फैंस को किसी एक खिलाड़ी को वोट देना था।
(iii) सचिन तेंदुलकर को सबसे ज़्यादा वोट मिले। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा रहे और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट।
(iv) इस ओपिनयन-पोल में 16 हजार से ज़्यादा लोगों ने अपने वोट डाले। भारत के सचिन तेंदुलकर को करीब 23 प्रतिशत वोट मिले,
(iv) जबकि कुमार संगकारा को 14 प्रतिशत वोट मिले, हालांकि टॉप 10 खिलाडिय़ों में सचिन के रूप में भारत का मात्र एक ही खिलाड़ी हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं।
फेसबुक अब दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट से भी आगे
(i) दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने दुनिया के सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट को पीछे छोड़ दिया है ।
(ii) इस कम्पनी के प्रमुख मार्क जकरबर्ग के मेहनत और लगन का नतीजा है की आज दुनिया की इतनी बड़ी कंपनी को फेस ने तीन साल के काम अवधि में है काफी पीछे छोड़ दिया ।
(iii) गत एक साल में फेसबुक के शेयरों का मूल्य करीब 30 फीसदी बढ़ा है। इसके कारण कंपनी का नेटवर्थ 65 अरब डॉलर बढ़कर236अरब डॉलर हो गया है, जो वॉलमार्ट के नेटवर्थ 236 अरब डॉलर से थोड़ा अधिक है।
(iv) गत वर्ष वॉलमार्ट की आय 476 अरब डॉलर रही थी। इसी अवधि में फेसबुक की आय करीब 12.5अरब डॉलर थी।
(v) बाजार मूल्य के हिसाब से अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी एप्पल है। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की गिनती पांच सबसे बड़ी कंपनियों में होती है।
सिस्टर निर्मला नहीं रहीं
(i) मदर टेरेसा के बाद मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाली सिस्टर निर्मला जोशी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।
(ii) मदर टेरेसा के निधन के छह महीने पहले 13 मार्च, 1997 को सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया था।
(iii) हालांकि खराब सेहत के कारण कोलकाता में अप्रैल, 2009 में हुई जनरल चैप्टर की बैठक में सिस्टर निर्मला के बाद सिस्टर मैरी प्रेमा को सुपीरियर जनरल बनाने का फैसला हुआ था।
बीजेपी सांसद दिलीप सिंह भूरिया का निधन
(i) बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ क्षेत्र से सांसद दिलीप सिंह भूरिया का बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।
(ii) उन्हें ब्रेन हेमरेज के चलते गुड़गांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार लगभग 11 बजे हृदयाघात से उनका निधन हो गया।
(iii) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।



No comments :
Post a Comment