NBA के लिए चुने गए पहले भारतीय सतनाम सिंह
(i) भारत के सतनाम सिंह भामरा को दुनिया की सबसे मशहूर लीग अमेरिका की एनबीए में खेलने के लिए चुना गया है।
(ii) 7 फीट 2 इंच लंबे 19 साल के इस बास्केटबॉल खिलाड़ी को एनबीए की टीम डैलस मैवरिक्स ने अपनी टीम में खेलने के लिए चुना। एनबीए के 71 साल के इतिहास में भारत की तरफ से NBA में खेलने वाले वे पहले खिलाड़ी बने हैं।
(iii) इससे पहले 1980-81 में भारतीय मूल के गुरुसिमरन सिम भुल्लर एनबीए का हिस्सा बने थे।
पांच साल से सतनाम की अमेरिका के फ्लोरिडा शहर की IMG अकैडमी में प्रैक्टिस जारी थी।
(iv) भामरा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कॉलेज बास्केटबॉल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
(v) इस साल कई टीमों ने भामरा को चुनने में दिलचस्पी दिखाई थी। आखिरकार डैलस मेविरिक्स टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। डैलस ने साल 2011 में NBA का खिताब अपने नाम किया था।
(i) नेपाल के पुनर्निर्माण हेतु एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, नेपाल की राजधानी काठमांडू में 25 जून 2015 को संपन्न हुआ.
(ii) यह सम्मेलन नेपाल सरकार द्वारा नेपाल की सहायता हेतु फंड जुटाने के लिए किया गया ताकि 25 अप्रैल को 7.8 रिएक्टर स्केल की तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप से हुए नुकसान की भरपाई की जा सके, इस भूकंप में 9,000 लोग मारे गये थे.
(iii) इस सम्मेलन में 35 देशों ने भाग लिया जिसमें चीन, ब्रिटेन, नॉर्वे, जापान, श्रीलंका तथा यूरोपियन यूनियन, सयुंक्त राष्ट्र, विश्व बैंक तथा एशिया विकास बैंक शामिल थे.
अंकटाड ने वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2015 जारी की
(i) यूनाइटेड नेशंस कांफेरेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (अंकटाड) ने 24 जुलाई 2015 को रिफोर्मिंग इन्टरनेशनल इन्वेस्टमेंट गवर्नेंस नाम से वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2015 जारी की.
(ii) वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट रिपोर्ट 2015 में 2014 के दौरान वैश्विक, क्षेत्रीय और देश के स्तर पर निवेश के रुझान को तुलनात्मक परिप्रेक्ष्य में दिखाने का प्रयास किया गया है.
(iii) 2014 में वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में वैश्विक अर्थव्यवस्था की कमजोर स्थिति,निवेशकों के लिए नीति अनिश्चितता और भू राजनीतिक जोखिम आदि के कारण 16 प्रतिशत की गिरावट आई हालांकि 2015 में इसमें 11 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है.
फोर्ब्स लिस्ट में शामिल हुई 11 भारतीय कंपनियां
(i) अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने एशिया प्रशांत क्षेत्र की 200 सबसे अच्छी कंपनियों की एक लिस्ट तैयार की है
(ii) इस लिस्ट में भारत की 11 कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियां में बाइक हॉस्पिटेलिटी, कैपिलन प्वॉइंट लैबोरेटरीज, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, कावेरी सीड, किटेक्स गार्मेंट्स, एनजीएल फाइन-केम और ऑर्बिट एक्सपोर्ट्स हैं।
(iii) इसके साथ ही इस लिस्ट में प्रेमको ग्लोबल और वकरांगी भी शामिल हैं। इस लिस्ट में हॉंगकॉंग और ताईवान ने क्रमश: अपनी 84 और 36 कंपनियों के साथ दबदबा बनाया हुआ है।
(iv) भारत की ही तरह मलेशिया की 11 कंपनियां, आस्ट्रेलिया की 9 कंपनियां, जापान की 8 कंपनियां, दक्षिण कोरिया की 17 कंपनियां हैं।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एसइसीआई को भारतीय अक्षय ऊर्जा निगम के रूप में मंजूरी दी
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जून 2015 को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसइसीआई) के नाम को बदलकर भारतीय अक्षय ऊर्जा निगम (आरईसीआई) रखने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की.
(ii) इसके अतिरिक्त कैबिनेट ने एसइसीआई को कंपनी रजिस्ट्रार के पास आवेदन करने के लिए भी मंजूरी प्रदान की ताकि कंपनी एक्ट, 2013 के तहत कंपनी को अनुच्छेद 8 से बदलकर अनुच्छेद 3 के तहत पंजीकृत किया जा सके.
(iii) सौर उर्जा संयंत्रों को लगाने, सौर उर्जा उत्पादन तथा सौर उर्जा संबंधित अन्य क्षेत्रों की अन्य गतिविधियों के लिए एसइसीआई स्वयं सक्षम हो जायेगा.
(iv) एसइसीआई सितम्बर 2011 को कंपनी एक्ट-1956 की धारा 25 के तहत सौर उर्जा तकनीक के प्रसार तथा वाणिज्यिक इस्तेमाल के तहत पंजीकृत कंपनी है (अब यह कंपनी एक्ट, 2013 की धारा 8 के तहत पंजीकृत है).
भेल ने एनटीपीसी के बोंगईगांव थर्मल पावर प्लांट में 250 मेगावाट क्षमता की इकाई शुरु की
(i) सार्वजनिक क्षेत्र की भारी विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने 24 जून 2015 को असम के कोकराझार जिले में एनटीपीसी के बोंगईगांव थर्मल पावर प्लांट में 250 मेगावाट क्षमता की इकाई में उत्पादन शुरू कर दिया.
(ii) यह परियोजना कोकराझार जिले में बोंगाईगांव के पास सलाकाटी के कुमगुरी गांव में स्थित है. यह 964 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है.
(iii) इस संयंत्र के लिए ईंधन की आपूर्ति उत्तर-पूर्वी कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनईसीएल) के तहत असम की मार्गेरिटा क्षेत्र की खानों और पूर्वी कोल फील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की पश्चिम बंगाल की रानीगंज कोयला स्रोतों से की जाएगी.
ऑस्ट्रेलिया द्वारा एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक में शामिल होने का निर्णय
(i) ऑस्ट्रेलिया ने 24 जून 2015 को निर्णय लिया की वह चीन के नेतृत्व वाले एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक में सस्थापक सदस्य के रूप में शामिल होगा.
(ii) वह 930 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर (718.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) संस्था को बतौर जमा पूंजी पांच वर्ष में देगा.
(iii) अधिकारिक बयान के अनुसार, ट्रेजर जो हॉकी 29 जून 2015 को बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ़ पीपल में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे.


No comments :
Post a Comment