किशोर पिराजी खरात आईडीबीआई के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
(i) इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया (आईडीबीआई) ने 14 अगस्त 2015 को किशोर पिराजी खरात को प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया.
(ii) किशोर खरात कॉमर्स एवं लॉ में स्नातक हैं, उन्हें बैंकिंग के विभिन्न नियामकों में वृहद अनुभव प्राप्त है.
(iii) इससे पहले वे यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं तथा बैंक ऑफ़ बड़ोदा में भी कार्यरत रह चुके हैं.
(iv) उन्हें बैंकिंग, अन्तरराष्ट्रीय व्यापार, सूचना प्रोद्योगिकी तथा सामान्य प्रशासन का अनुभव प्राप्त है.
(v) आईडीबीआई पहले आईडीबीआई लिमिटेड के नाम से जाना जाता था.
(i) हार्वर्ड विश्विद्यालय के साउथ एशिया इंस्टीटयूट द्वारा 17 अगस्त 2015 को नई दिल्ली में कुम्भ मेले पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
(ii) प्रदर्शनी के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा ‘कुम्भ मेला: मैपिंग द ईफमरल मेगासिटी’ पुस्तक का विमोचन किया.
(iii) इस पुस्तक का प्रकाशन जर्मनी के हेटजी कानत्ज़ (hatje cantz) समूह द्वारा किया गया है.
विश्व फोटोग्राफी दिवस विश्वभर में मनाया गया
(i) विश्व फोटोग्राफी दिवस 19 अगस्त 2015 को विश्वभर में मनाया गया. विश्व फोटोग्राफी दिवस का उद्देश्य विश्वभर के फोटोग्राफरों को एकजुट करना है.
(ii) वर्ष 2009 में ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर कोर्स्के आरा ने विश्व फोटोग्राफी दिवस योजना की शुरुआत की.
(iii) 19 अगस्त 2010 को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पहले वैश्विक ऑनलाइन गैलरी का आयोजन किया गया. यह दिवस फोटोग्राफरों के स्थानीय समुदायों को एकजुट करने के क्रम में विश्वभर में मनाया जाता है.
हॉकी वर्ल्ड लीग के फाइनल मैच की मेजबानी हेतु रायपुर चयनित
(i) अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 18 अगस्त 2015 को यह घोषणा की कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) के फाइनल मैच की मेजबानी करेगा.
(ii) 27 नवम्बर से 6 दिसम्बर 2015 तक आयोजित किये जाने वाले एचडब्ल्यूएल के फाइनल मुकाबले के लिए रायपुर को पहली बार चुना गया है.
(iii) तीस हज़ार दर्शक क्षमता वाले रायपुर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में आठ देशों की टीमें भाग लेंगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, जर्मनी, बेल्जियम, ग्रेट ब्रिटेन, अर्जेंटीना, मेजबान भारत और कनाडा की टीमें शामिल हैं.
(iv) हॉकी वर्ल्ड लीग में भाग लेने वाली टीमें रियो ओलिंपिक के लिए भी क्वालीफाई करेंगी.
एएफआई अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला आइएएएफ परिषद के सदस्य निर्वाचित
(i) भारतीय एथलेटिक्स महासंघ(एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला को 19 अगस्त 2015 को खेल की वैश्विक शासी निकाय इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन का सदस्य निर्वाचित किया गया है.
(ii) यह एथेलेटिक्स इतिहास में पहली बार है जब किसी भारतीय को आइएएएफ परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है.
(iii) इस मतदान में 214 सदस्यों वाली महासंघ के 9 पदों पर 39 उम्मीदवार खड़े थे.
(iv) यह चुनाव 18 अगस्त 2015 को चीन के बीजिंग में आयोजित 50वीं आइएएएफ कांग्रेस के दौरान हुआ.
वर्ष 2015 के ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए एसपी मिश्रा, टीपीपी नायर और रोमियो जेम्स के नामों की सिफारिश
(i) पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 18 अगस्त 2015 को वर्ष 2015 के ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए एसपी मिश्रा, टीपीपी नायर और रोमियो के नामों की सिफारिश की.
(ii) समिति ने 60 दावेदारों के बीच से इन तीन पूर्व खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश ध्यानचंद पुरस्कारों के लिए की.
(iii) भारतीय वॉलीबॉल टीम के पूर्व कप्तान टीपीपी नायर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने वर्ष 1958 के टोक्यो एशियाई खेलों में कांस्य पदक और वर्ष 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक प्राप्त किया था.
(iv) एसपी मिश्रा डेविस कप के पूर्व कप्तान हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय टेनिस संघ चुनाव समिति (AITASC) के अध्यक्ष हैं.
(v) भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर रोमियो जेम्स ने वर्ष 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था, जहां भारत पांचवें स्थान पर रहा था.
(vi) युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा ध्यानचंद पुरस्कार खेल में आजीवन उपलब्धि के लिए दिए जाने वाला भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है.
कोचीन एयरपोर्ट सौर उर्जा से चलने वाला विश्व का पहला एयरपोर्ट बना
(i) कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट 18 अगस्त 2015 को सौर ऊर्जा से चलने वाला विश्व का पहला एयरपोर्ट बना.
(ii) केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने एयरपोर्ट पर 12 मेगावाट पीक वाले सौर उर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया.
(iii) इस संयंत्र में 46,150 सोलर पैनल हैं जिन्हें 45 एकड़ के कार्गो क्षेत्र में बिछाया गया है.
(iv) इससे कोचीन एयरपोर्ट प्रतिदिन 50,000 से 60,000 यूनिट सौर उर्जा का उत्पादन करेगा. इस उर्जा का प्रयोग एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाली बिजली की खपत के लिए किया जाएगा.
(v) कोचीन एयरपोर्ट ने मार्च 2013 में विमान आगमन टर्मिनल की छत पर 100 किलो वाट पीक सोलर प्लांट लगाकर सौर ऊर्जा क्षेत्र में पहली बार कोई कदम उठाया था.
भारतीय महिला बैंक ने 'बीएबी डॉक्टर्स' और 'हर ऑटो लोन' की घोषणा की
(i) सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय महिला बैंक ने 18 अगस्त 2015 को दो नए ऋण 'बीएबी डॉक्टर्स लोन' और 'हर ऑटो लोन' की घोषणा की. बैंक के अनुसार, मेडिकल प्रैक्टिसनर्स एवं महिला ऑटो चालकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस ऋण की पेशकश की गई है.
(ii) इसके लिए कर्ज की अधिकतम राशि 5 लाख रुपए निर्धारित की गई है.
बांग्लादेश ने दक्षिण एशिया फुटबॉल फेडरेशन अंडर 16 टाइटल जीता
(i) बांग्लादेश ने 18 अगस्त 2015 को पहली बार दक्षिण एशिया फुटबॉल फेडरेशन (एसएएफएफ) अंडर-16 टाइटल जीता.
(ii) सिलहट जिले में हुए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 4-2 से हराया.
(iii) प्रतियोगिता में भारत एवं बांग्लादेश के अतिरिक्त नेपाल, श्री लंका, अफगानिस्तान तथा मालदीव ने भी भाग लिया.
सेबेस्टियन कोए आईएएएफ के अध्यक्ष नियुक्त
(i) चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित 50वें आईएएएफ कांग्रेस के दौरान 19 अगस्त 2015 को सेबेस्टियन कोए को आईएएएफ का 6वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
(ii) मतदान के दौरान संघ के 207 सदस्यों ने मत डाला जिसमे सेबेस्टियन कोए को 115 मत प्राप्त हुए और सेर्गेई बुबका को 92 मत प्राप्त हुए. वह लेमाइन डाएक का स्थान लेंगे.
(iii) स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 17 जुलाई 1912 को ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में आइएएएफ की स्थापना की गई.
(iv) प्रारंभ में इसे इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन (आइएएएफ) का नाम दिया गया.
(v) आइएएएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप की मेजबानी वर्ष 2015, 2017 और 2019 में क्रमशः बीजिंग, लंदन और दोहा द्वारा की जाएगी.
रिजर्व बैंक ने सात गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों का पंजीकरण रद्द किया
(i) भारतीय रिजर्व बैंक ने 17 अगस्त 2015 को सात गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द कर दिया. इसकी सूचना बैंक द्वारा जारी एक अधिसूचना में दी गयी.
(ii) जिन एनबीएफसी कम्पनियों का पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द किया गया है उनमें दिल्ली से आर्टिसंस माइक्रो फाइनैंस प्राइवेट लिमिटेड व आरसीएस परिवार फाइनेंस लिमिटेड, कोलकाता से नॉट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, इडन ट्रेड ऐंड कामर्स, श्वेताश्री फाइनैंस, देवरा स्टाक्स ऐंड सिक्यॉरिटी लिमिटेड तथा रेलिगेयर फाइनैंस लिमिटेड शामिल हैं.




No comments :
Post a Comment