Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update 18th August 2015

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वर्ष 2015-16 के लिए भारत का जीडीपी अनुमान घटाया
(i) वैश्विक रेटिंग एजेंसी ‘मूडीज’ ने वर्ष 2015-16 के लिए भारत की सकल घरेलु उत्पाद विकास (जीडीपी ग्रोथ) अनुमान अगस्त 2015 में 7.5 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया. 
(ii) मूडीज द्वारा इसका कारण भारत में निवर्तमान मॉनसून सीजन में उम्मीद से कम बारिश का होना बताया गया है.

वित्तीय वर्ष 2016-17 की बजट तैयार करने की प्रक्रिया दो माह पहले प्रारंभ
(i) केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट तैयार करने की प्रक्रिया दो माह पहले (अगस्त 2015) प्रारंभ कर दी. 
(ii) वर्ष 2016-17 की बजट तैयार करने की प्रक्रिया के दो माह पहले प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य इससे संबंधित विभिन्न हिस्सेदारों यानी मंत्रालयों व विभागों से व्यापक स्तर पर परामर्श करना और बजट का खाका तैयार करने वाले आयोजकों को ज्यादा समय देना है.
(iii) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार अगस्त 2015 के मध्य से ही आगामी बजट 2016-17 तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय सरकार ने लिया. 
(iv) बजट तैयार करने की कवायद समय से पहले शुरू करने के मद्देनजर एक परिपत्र जारी किया गया है. जो वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग, बजट डिवीजन की ओर से जारी किया गया है.

केरल सरकार ने विजहिनजाम बंदरगाह विकसित करने के लिए अदानी समूह के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
(i) केरल सरकार ने कोवलम समुद्र तट के पास विजहिनजाम डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट विकसित करने के लिए अदानी समूह के अडानी विजहिनजाम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ 7525 करोड़ रुपए के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
(ii) केरल के प्रमुख सचिव (बंदरगाह) जेम्स वर्गीज और अदानी विजहिनजाम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार महापात्रा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. 
(iii) इस परियोजना का प्रस्ताव केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के करुणाकरन द्वारा 25 वर्ष पहले वर्ष 1991 में शुरू किया गया था, लेकिन यह परियोजना पूरी तरह सफल नहीं रही.

तुर्की की एथलीट अज़ल्ह चैकिर अल्पतेकिन से ओलंपिक खेलों में प्राप्त स्वर्ण पदक वापस लिया गया
(i) तुर्की की एथलीट अज़ल्ह चैकिर अल्पतेकिन से 17 अगस्त 2015 को वर्ष 2012 के ओलंपिक खेलों में पंद्रह सौ मीटर दौड़ में जीते गए स्वर्ण पदक वापस ले लिए गए. 
(ii) उनके रक्त की जांच रिपोर्ट में डोपिंग का पता चलने के बाद यह फ़ैसला लिया गया.
कोर्ट ऑफ़ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट ने उनसे दोनों स्वर्ण पदक वापिस लेने का निर्णय लिया तथा उन पर अगले आठ वर्ष तक किसी भी स्पर्धा में भाग लेने से भी प्रतिबन्ध लगाया गया.
(iii) कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट के अनुसार अज़ल्ह चैकिर अल्पतेकिन एवं’ अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स एसोसिएशन महासंघ (आईएएएफ़) की सहमति से हुए समझौते को मंज़ूरी दे दी गई है.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी का निधन
(i) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी सुव्रा मुखर्जी का 18 अगस्त 2015 को निधन हो गया है. वह 74 वर्ष की थीं.
(ii) उन्हें दिल्ली के आर्मी रिसर्च एण्ड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
वह सांस की बीमारी से पीड़ित थीं.

शोधकर्ताओं ने मंगल ग्रह पर एक प्राचीन झील के प्रमाण की खोज की
(i) कोलोराडो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के एक दल ने मंगल ग्रह पर एक प्राचीन झील की उपस्थिति के प्रमाण की खोज की है.  
(ii) शोध को ‘लेट स्टेज ऑफ़ मार्टियन क्लोराइड साल्ट्स थ्रू पोंडिंग एंड एवापोरेशन’ शीर्षक सहित पत्रिका जियोलॉजी में 5 अगस्त 2015 को प्रकाशित किया गया.
(iii) शोध के अनुसार, मंगल ग्रह के सैंकड़ों स्थानों पर क्लोराइड लवण के नमूने पाए गए. इन कणों के छोटे अवशेषों के अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि उनके निर्माण तंत्र, समय और वर्तमान तथा भूतकाल के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है.

दिल्ली सरकार ने सिटी टैक्सी योजना की घोषणा की
(i) दिल्ली सरकार ने 17 अगस्त 2015 को नई योजना 'सिटी टैक्सी' की घोषणा की जिसके तहत 600 सीसी वाहनों को परमिट जारी किए जायेंगे.
(ii) इस योजना के तहत 600 सीसी और 749 सीसी के छोटे आकार की टैक्सियों का पहले दो किलोमीटर के लिए 25 रुपए किराया होगा, जो ऑटो रिक्शा के बराबर है. 
(iii) दो किलोमीटर के बाद यात्रियों को 10 रुपए प्रति किलोमीटर से भुगतान करना होगा, जो वर्तमान में ऑटो रिक्शा के 8.5 रुपए प्रति किलोमीटर से अधिक है.

वाराणसी और शारजाह के मध्य एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी विमान सेवा का उद्घाटन किया गया
(i) केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू और नागर विमानन, संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने 17 अगस्त 2015 को संयुक्त रूप से एयर इंडिया की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी और शारजाह के बीच सीधी विमान सेवा का उद्घाटन किया.
(ii) वाराणसी-शारजाह IX 183 विमान ने 170 यात्रियों के साथ लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, वाराणसी से उड़ान भरी. 

आईसीआईसीआई बैंक ने स्वचालित डिजिटल लॉकर का शुभारम्भ किया
(i) आईसीआईसीआई बैंक ने 18 अगस्त 2015 को पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल लॉकर का शुभारम्भ किया. 
(ii) यह लॉकर ग्राहकों को सप्ताहांत और बैंकिंग अवधि के बाद भी सुविधा प्रदान करेगा. 
(iii) इस लॉकर सुविधा का नाम स्मार्ट वैलट दिया गया है यह लॉकर बायोमेट्रिक और पिन प्रमाणीकरण जैसी सुरक्षा प्रणाली से लैस है. ग्राहक बिना शाखा के हस्तक्षेप से इस सेवा का लाभ ले सकेंगे.

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...