Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update 25th and 26th August 2015

भारतीय खेल प्राधिकरण ने स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन आरंभ की
(i) भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 24 अगस्त 2015 को स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया.
(ii) इसकी शुरुआत गैर लाभकारी ट्रस्ट ‘दि गुरुकुल ट्रस्ट’ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से की गयी है. 
(iii) इसका उद्देश्य जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना है. यह फाउंडेशन पूरे देश में प्रतिभा की पहचान के लिए खेल टूर्नामेंट का आयोजन करेगा.
(iv) स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन पहले वर्ष में फुटबॉल एवं क्रिकेट पर कार्य करेगी एवं दूसरे वर्ष से टेनिस, बास्केटबाल एवं एथलेटिक्स को भी शामिल करेगी.

वाइस एडमिरल ए आर कर्वे ने नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख का पदभार संभाला
(i) वाइस एडमिरल ए आर कर्वे (एवीएसएम) ने 24 अगस्त 2015 को नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख का पदभार संभाला. 
(ii) उन्होंने 3 साल के लिए असिस्टेंट चीफ आफ द नेवल स्टाफ (इनफार्मेशन वारफेयर एंड ऑपरेशंस), 6 माह के लिए नई दिल्ली के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर्स ऑफ मिनिस्ट्री आफ डिफेंस (नेवी), 17 महीनों के लिए फ्लैग आफीसर कमांडिंग ऑफ वेस्टर्न फ्लीट तथा मुंबई में दो वर्ष के लिए वेस्टर्न नेवल कमांड के चीफ आफ स्टॉफ के रूप में काम किया. 
(iii) अपनी शानदार सेवाओं के लिए उन्हें 26 जनवरी 2013 को अतिविशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया.

केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने हेतु ‘सेहत’ योजना आरंभ की
(i) केंद्र सरकार ने 25 अगस्त 2015 को भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में अपोलो अस्पताल के साथ मिलकर टेलीमेडिसिन योजना ‘सेहत’ का शुभारम्भ किया.
(ii) इस पहल की शुरुआत केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री रवि शंकर द्वारा नयी दिल्ली में की गयी.
(iii) इस योजना के तहत लोग वीडियो लिंक द्वारा डॉक्टर से बात कर सकेंगे तथा जेनेरिक दवाएं भी ले सकेंगे
इस पहल के अंतर्गत टेली-कंसलटेशन सुविधा हेतु देश भर में 60,000 केन्द्रों की स्थापना की जाएगी.

भारत और नेपाल ने पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति हेतु पाइपलाइन के निर्माण के लिए समझौता किया
(i) भारत और नेपाल ने 24 अगस्त 2015 को रक्सौल (भारत) से अमलेखगंज (नेपाल) के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति हेतु पाइपलाइन के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
(ii) इस परियोजना के लिए भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धमेंद्र प्रधान और नेपाल के वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री सुनील बहादुर थापा ने काठमांडू में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
(iii) इस समझौता के तहत बिहार के रक्सौल से लेकर नेपाल के अमलेखगंज के बीच कुल 41 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा.
(iv) 41 किमी लंबी पाइपलाइन (भारत में 2 किमी और नेपाल में 39 किमी) शुरू में पेट्रोल, डीजल और कैरोसीन की आपूर्ति करेगी.

आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा टाटा ट्रस्ट के साथ 264 गांवों के समग्र विकास हेतु समझौते पर हस्ताक्षर
(i) आंध्र प्रदेश सरकार ने 24 अगस्त 2015 को विजयवाड़ा संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास हेतु टाटा ट्रस्ट के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये.
(ii) इस योजना के तहत विजयवाड़ा क्षेत्र के 264 गांवों का विकास किया जायेगा तथा इन्हें स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किया जायेगा.
(iii) परियोजना का दायित्व स्थानीय लोकसभा सांसद केसिनेनी श्रीनिवास और टाटा ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से उठाया है. 
(iv) टाटा ट्रस्ट द्वारा देश के किसी भी संसदीय क्षेत्र में मौजूद गांवों के विकास हेतु इस तरह की यह पहली परियोजना है.

शिव भरत लाल द्वारा लिखित रामचरितमानस की 105 वर्ष पुरानी उर्दू प्रतिलिपि मिली
(i) श्री रामचरितमानस की 105 वर्ष पुरानी उर्दू भाषा की एक प्रति नई दिल्ली के एक कबाड़ी बाजार से मिली. उर्दू की यह प्रति शिव भरत लाल ने 1904 में लिखी थी जो भदोही के रहने वाले थे. 
(ii) बाद में इसे लाहौर के हाफ टोन प्रेस ने 1910 में प्रकाशित किया था.
(iii) संकट मोचन मंदिर के पुजारी के परिवार ने उर्दू की इस प्रति को 600 रुपये में खरीदा था. इस प्रतिलिपि में 20 पृष्ठों की एक प्रस्तावना है इसके अंदर ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ-साथ भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के चित्र भी हैं.

सीरिया की पत्रकार जैना इरहैम वर्ष 2015 के पीटर मैकलर पुरस्कार से सम्मानित
(i) सीरिया की महिला पत्रकार जैना इरहैम को साहसी और नैतिक पत्रकारिता के लिए वर्ष 2015 के पीटर मैकलर पुरस्कार से 22 अगस्त 2015 को सम्मानित किया गया.
(ii) उन्हें युद्धग्रस्त देश में नागरिक पत्रकारों को प्रशिक्षित करने के उनके प्रयासों के लिए यह पुरस्कार दिया गया. 
(iii) जैना इरहैम को वाशिंगटन के नेशनल प्रेस क्लब में अक्टूबर 2015 में आयोजित होने वाले एक समारोह में पीटर मैकलर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.
(iv) वर्तमान में जैना इरहैम एलेप्पो, सीरिया में रहकर काम करती है. पिछले दो साल में उन्होंने सीरिया के अंदर लगभग 100 सिटीजन संवाददाताओं को प्रशिक्षित किया. उनमें से लगभग एक तिहाई प्रिंट और टीवी पत्रकारिता में कार्यरत महिलाएं हैं.

वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का निधन
(i) वरिष्ठ पत्रकार प्रणब कुमार बोराह का असम स्थित मोरिकोलोंग में 24 अगस्त 2015 को उनके निवास स्थान पर निधन हो गया. वे 63 वर्ष के थे.
(ii) बोराह प्रख्यात असमी समाचार पत्र दैनिक जन्मभूमि, दि सेंटिनल ग्रुप, दूरदर्शन तथा बिशमोई से जुड़े हुए थे.
उन्होंने असम के नगांव में वर्ष 1978 के पहले पुस्तक मेले के आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाई थी.

सेबी ने कमोडिटी मार्केट के लिए नए नियम को मंजूरी दी
(i) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कमोडिटी वायदा बाजार के लिए 24 अगस्त 2015 को नए नियम को मंजूरी दी. 
(ii) इसके तहत कमोडिटी मार्केट से जुड़े एक्साचेंज और ब्रोकर्स के लिए भी स्टॉक मार्केट जैसे नियम लागू किए जाएंगे. 
(iii) इसके साथ ही सेबी ने वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) के विलय के लिए 28 सितंबर 2015 की तारीख निश्चित की है. ऐसे में विलय के साथ ही नए नियम भी 28 सितंबर 2015 से लागू होंगे.
(iv) सेबी के बार्ड द्वारा मंजूर किए गए नए नियमों के तहत कमोडि‍टी डेरिवेटिव मार्केट और इससे जुड़े ब्रोकर्स की कार्यप्रणाली अब सेबी के अंतर्गत होगी. 
(v) इसके साथ ही सिक्योरिटी और कमोडिटी दोनों मार्केट का ट्रेडिंग सिस्टम भी एकीकृत प्रणाली के तहत आ जाएगी. 
(vi) सेबी ने इस संबंध में कहा है कि जिन नए नियमों पर सह्मति बनी है उसमें नेटवर्थ, शेयर होल्डिंग से संबंधित नियम, बोर्ड में सदस्योंम संयोजन, कॉरपोरेटाइजेशन और डीम्यूचुअलाइजेशन, विभिन्न कमेटियों के गठन के साथ ही टर्नओवर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े नियम शामिल हैं.

अदानी समूह ने छत्तीसगढ़ में 25 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की
(i) प्रमुख भारतीय व्यापारिक संस्थान ‘अदानी समूह’ ने छत्तीसगढ़ में 25 हजार करोड़ के निवेश की 24 अगस्त 2015 को घोषणा की. इसके घोषणा के तहत दो परियोजनाओं में 25 हजार करोड़ रूपए से अधिक का निवेश अदानी समूह करेगा.
(ii) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अदानी समूह के साथ इसके लिए समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए. एम.ओ.यू.पर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से वाणिज्य और उद्योग विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह और अदानी समूह की ओर से राजेश झा तथा के. एस. वाष्णेय द्वारा हस्ताक्षर किए गए. 
(iii) इस एम.ओ.यू. के अनुसार अदानी समूह द्वारा राज्य में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के तहत लगभग 25 हजार 200 करोड़ रूपए का पूंजी निवेश किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने भारतीय-अमेरिकन विन्स छाबरिया को पूर्णकालिक संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया
(i) अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 24 अगस्त 2015 को भारतीय मूल के विन्स छाबरिया सहित 11 न्यायाधीशों को कैलिफोर्निया की अदालत का पूर्णकालिक संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया. 
(ii) 46 वर्षीय विंस छबरिया को बे एरिया का भारतीय मूल का प्रथम अमेरिकी संघीय न्यायाधीश नियुक्त किया गया.
(iii) इन सभी 11 जजों की नियुक्ति से पहले सीनेट में इस मामले में सुनवाई हुई. सीनेट की मंजूरी के बाद सभी जजों की नियुक्ति की पुष्टि हो गई. दक्षिणी जिले कैलिफोर्निया की अदालत में न्यायाधीशों के 14 पद रिक्त पड़े थे. 

केंद्र सरकार ने सम्राट अशोक पर डाक टिकट जारी किया
(i) केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने 24 अगस्त 2015 को सम्राट अशोक पर स्मृति डाक टिकट जारी किया. यह डाक टिकट 5 रुपये की कीमत पर प्रत्येक डाकखाने में उपलब्ध होगा.
(ii) प्रसाद ने यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य में की.
(iii) अशोक मौर्य (आमतौर पर अशोक या अशोक महान के नाम से जाने जाते हैं), भारतीय मौर्य सभ्यता के महान शासक थे, जिन्होंने लगभग सम्पूर्ण भारत पर 269 बीसीई से 232 बीसीई तक शासन किया.

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त
(i) भारतीय वायु सेना का एक मिग-21 (बाइसन) विमान 24 अगस्त 2015 को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
(ii) एक सीट वाले मिग-21 विमान ने श्रीनगर हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी थी और यह एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. 
(iii) उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के सोइबुघ इलाके में सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...