फॉर्च्यून ने पहली चेंज द वर्ल्ड लिस्ट जारी की
(i) अमेरिकी व्यापार पत्रिका फॉर्च्यून ने 20 अगस्त 2015 को अपनी पहली चेंज द वर्ल्ड लिस्ट जारी कर दी.
(ii) सूचीबद्ध 51 कंपनियों में से सूची में यूकी की वोडाफोन और कीन्या की सफारीकॉम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं.
(iii) संयुक्त सेवा एम–पेसा बैंक में खुद का खाता नहीं होने वाले लोगों को उनके स्मार्ट फोन का उपयोग कर पैसों की बचत और हस्तांतरित करने, पेंशन प्राप्त करने और बिलों के भुगतान की सुविधा देता है. फिलहाल केन्या के जीडीपी का 42 फीसदी इसके जरिए संपादित किया जाता है.
(iv) दूसरा स्थान और समय के बीच की खाइ को पाटने के लिए विभिन्न प्रकार के संचार उपकरण उपलब्ध कराने वाले सर्ज इंजन दिग्गज गुगल (अल्फाबेट) को दिया गया था.
(v) तीसरे स्थान पर टोयोटा ऑटोमोबाइल कंपनी रही, खुदरा बाजार की दिग्गज कंपनी वालमार्ट ने चौथा स्थान हासिल किया.
(vi) गरीबी पर जीत हासिल करने में लाखों लोगों की मदद करने वाले बांग्लादेश की ग्रामीण बैंक ने सूची में 12वां स्थान हासिल किया.
(vii) सूची में जगह बनाने वाली अन्य महत्वपूर्ण कंपनियां रहीं अलिबाबा, स्टारबक्स, यूनिलिवर, नाइकी और ट्विटर.
(i) कोसोवो और सर्बिया ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के लिए 2013 ब्रुसेल्स समझौता लागू करने पर राजी हो गए.
(ii) संबंधों को सामान्य बनाने के लिए दोनों देशों के बीच पहला एग्रीमेंट ऑफ प्रिंसिपल्स या ब्रुसेल्स समझौता यूरोपीय संघ की मध्यस्थता की वजह से 19 अप्रैल 2013 को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में हुआ था.
ओणम पर्व केरल में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया
(i) ओणम का सबसे शुभ दिन थिरु ओणम (थिरुवोनम) त्योहार केरल में 28 अगस्त 2015 को पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. यह पर्व प्राचीन राजा महाबली के याद मे मनाया जाता है.
(ii) ओणम को मलयाली कैलेण्डर कोलावर्षम के पहले महीने 'छिंगम' यानी अगस्त-सितंबर के बीच मनाने की परंपरा चली आ रही है.
(iii) ओणम के पहले दिन जिसे अथम कहते हैं, से ही घर-घर में ओणम की तैयारियां प्रारंभ हो जाती है और दस दिन के इस उत्सव का समापन अंतिम दिन जिसे 'थिरुओणम' या 'तिरुओणम' कहते हैं, को होता है. यह ओणम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है.
ओमान के साथ नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओमान के साथ नागरिक और वाणिज्यिक मामलों में परस्पर कानूनी सहायता संधि पर हस्ताक्षर करने और समर्थन को मंजूरी दे दी.
(ii) इस समझौता वर्ष 2003 से ही क्रियान्वयन की प्रक्रिया हेतु परस्पर संवाद के आभाव में रुका हुआ था औऱ अनुसमर्थन के आदान–प्रदान के 30 दिनों के बाद से अस्तित्व में आ जाएगा.
(ii) परस्पर कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) के अधीन कवर किए जाने वाले क्षेत्र न्यायिक आदेशों, समन और अन्य कानूनी एवं न्यायिक दस्तावजों या प्रक्रिया सेवा.
डॉ कंदाकतला मनोहर निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस) के निदेशक नियुक्त
(i) डॉ कंदाकतला मनोहर 27 अगस्त 2015 को निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (एनआईएमएस), हैदराबाद के निदेशक नियुक्त किए गए.
(ii) उनकी नियुक्ति को तेलंगाना सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया. उन्होंने डॉ एल नरेंद्रनाथ का स्थान ग्रहण किया.
(iii) मनोहर वारंगल जिले के पेंचीकलापेता के निवासी हैं और वारंगल में एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक के रूप में काम कर रहे है.
फेलो ऑफ अमेरिकन सोसायटी फॉर मेटल्स फॉर 2015 के लिए तीन भारतीय नामित
(i) अगस्त 2015 के चौथे सप्ताह में फेलो ऑफ अमेरिकन सोसायटी फॉर मेटल्स (एएसएम) के लिए तीन भारतीयों को नामांकित किया गया.
(ii) इन तीन भारतीयों के अलावा तीन अन्य भरतवंशियों को फेलो ऑफ एएसएम फॉर 2015 के लिए 29 फेलो की सूची में शामिल किया गया है.
(iii) भारतीय फेलो के नाम है प्रदीप गोयल, विवेकानंद कैन और गणकिडी मधुसुदन रेड्डी.य़ह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतवंशी हैं– प्राणेश अस्वथ, सुवीन माथुधु और मुथुकुमारसामी सदायप्पन.
एबी डिविलियर्स एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
(i) दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.
(ii) एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के डरबन में 26 अगस्त 2015 को आयोजित न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 64 रन की पारी में 19वां रन बनाने के साथ ही 8000 रन पूरे किए.
वेल्थ-एक्स ने 35 वर्ष से कम उम्र के शीर्ष 20 सबसे धनी लोगों की सूची जारी की
(i) ग्लोबल वेल्थ खुफिया और पूर्वेक्षण कंपनी वेल्थ-एक्स ने 19 अगस्त 2015 को 35 वर्ष से कम उम्र के शीर्ष 20 सबसे धनी लोगों की सूची से सम्बंधित रिपोर्ट जारी की.
(ii) इस रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक के सह-संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग 41.6 बिलियन डॉलर मालिकाना हक़ के साथ 35 वर्ष के कम उम्र के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में प्रथम स्थान पर हैं.
(iii) इस सूची में आसन (ASANA) के डस्टिन मोस्कोविज़ 9.3 बिलियन डॉलर के साथ द्वितीय स्थान पर जबकि कंट्री गार्डन होल्डिंग्स के हुयानं यांग 5.9 बिलियन डॉलर की सम्पति के साथ तृतीय स्थान पर रहें.
वैज्ञानिकों ने भारतीयों में मोटापे के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार THSD7A जीन की पहचान की
(i) भारत में विभिन्न अनुसंधान संगठनों से संबंधित वैज्ञानिकों ने भारतीयों में मोटापे के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार THSD7A जीन की पहचान की.
(ii) यह अनुसंधान अगस्त 2015 के पहले सप्ताह में मोटापे के इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हुआ.
यह अनुसंधान सीएसआईआर-सेलुलर और आण्विक जीवविज्ञान केन्द्र (सीसीएमबी), हैदराबाद (सीसीएमबी) के नेतृत्व में किया गया.
(iii) वर्तमान अनुसंधान बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) से जुड़े नोवल आनुवंशिक के खोजने के उद्देश्य से किया गया. अनुसंधान वैज्ञानिकों के एक भाग ने rs1526538 की खोज की. THSD7A एसएनपी मोटापे के साथ जुड़ा हुआ है.
टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के सद्भावना दूत नियुक्त
(i) दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच 26 अगस्त 2015 को सर्बिया के यूनिसेफ राजदूत के रूप में सेवा करने के बाद, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के सद्भावना दूत नियुक्त किए गए.
(ii) उन्होंने बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक और नोवाक जोकोविच फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
वनों का भविष्य: उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई से उत्सर्जन नामक अध्ययन रिपोर्ट जारी की गयी
(i) वाशिंगटन आधारित सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट (सीजीडी) ने 24 अगस्त 2015 को उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई से संबंधित रिपोर्ट जारी की. इसमें वर्ष 2016 – 2050 तक कार्बन मूल्य निर्धारण पॉलिसी की जानकारी दी गयी है.
(ii) अध्ययन के अनुसार अगले 35 वर्षों में भारत के आकार का उष्णकटिबंधीय क्षेत्र वनों की कटाई के कारण प्रभावित होगा.
(iii) यदि यही दशा जारी रही तो उष्णकटिबंधीय वनों की कटाई से वर्ष 2050 तक 169 बिलियन टन कार्बन-डाइऑक्साइड उत्सर्जित होगी जो 44000 कोयला चालित विद्युत् इकाइयों के बराबर है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अफगानिस्तान के बीच समझौता करने को मंजूरी दी
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और अफगानिस्तान के बीच नागरिक एवं व्यावसायिक मामलों में सम्मन, न्यायिक दस्तावेजों, आयोगों, न्याय और पंचाट के फैसलों के निष्पादन हेतु कानूनी और न्यायिक सहयोग पर समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दे दी.
(ii) न्यायिक आदेशों, समन और अन्य कानूनी एवं न्यायिक दस्तावजों या प्रक्रिया सेवा.
अनुरोध के माध्यम से सबूत लेना.
न्याय, निपटान और पंचायती फरमानों का निष्पादन.
No comments :
Post a Comment