(i) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुषों और महिलाओं के आईसीसी विश्व ट्वेंटी -20 के लिए आयोजन स्थलों की घोषणा की.
(ii) विश्व ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च से 3 अप्रैल 2016 के बीच भारत में किया जायेगा.
(iii) बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष 2016 के विश्व ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन मैदान में आयोजित किया जाएगा.
(iv) बेंगलुरू, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली एवं कोलकाता में भी खेलों का आयोजन होगा.
(i) केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य तथा सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री रामविलास पासवान ने 21 जुलाई 2015 को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्यान के लिए जनचेतना तथा क्षमता निर्माण के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम सुरक्षित खाद्य अभियान का शुभारम्भ किया.
(ii) यह कार्यक्रम उनके मंत्रालय के लोकप्रिय मल्टी मीडिया अभियान ''जागो ग्राहक जागो'' का पूरक है.
(iii) सुरक्षित खाद्य अभियान की योजना सीआईआई, उपभोक्ता् संगठन वायस तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीयट वेंडर्स ऑफ इंडिया (एनएएसवीआई) द्वारा बनाई गई.
‘स्टार ट्रेक’ के अभिनेता ओलफ पूले का निधन
(i) प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार ट्रेक’ में पादरी की भूमिका निभाने वाले ब्रिटिश अभिनेता और लेखक ओलफ पूले का निधन हो गया. वे 101 साल के थे.
(ii) उनके परिवार द्वारा मीडिया को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 14 जुलाई 2015 को लॉस एंजिलिस में उनका निधन हो गया.
(iii) पूले ने ‘डॉक्टर हू’ नामक टीवी सीरिज़ में भी अभिनय किया था. वह दोनों सीरिज़ ‘स्टार ट्रेक’ एवं ‘डॉक्टर हू’ में अभिनय करने वाले सबसे उम्रदराज अभिनेता थे.
(iv) उन्होंने थियेटर के क्षेत्र में ‘पीस इन आवर टाइम’, ‘द टेम्पटेस्ट’ और ‘ओथेलो’ जैसे प्रसिद्ध नाटकों में बेहतरीन अभिनय किया था.
तोशिबा के अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दिया
(i) जापान की प्रमुख आईटी कंपनी तोशिबा के अध्यक्ष हिसाओ तनाका ने कंपनी के बही-खाते में गड़बड़ी को लेकर 21 जुलाई 2015 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.
(ii) तोशिबा में 1.2 अरब डॉलर से अधिक के लेखा घोटाले को लेकर इसके अध्यक्ष के साथ ही साथ 7 अन्य उच्च स्तरीय अधिकारियों ने इस्तीफा दिया.
(iii) सालों चली योजना में मुनाफा दिखाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधन की मिलीभगत थी, हिसाओ तनाका एवं वाइस चेयरमैन नोरियो सासाकी ने इस्तीफा दिया.
अनंत नारायणन मायन्त्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
(i) फैशन एवं लाइफस्टाइल एम-कॉमर्स कम्पनी मायन्त्रा ने 21 जुलाई 2015 को अनंत नारायणन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है.
(ii) मायन्त्रा के मौजूदा सीईओ तथा को-फाउंडर मुकेश बंसल चेयरमैन ऑफ़ बोर्ड का पद संभालेंगे. वे मायन्त्रा के विपणन, कार्यप्रणाली तथा मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में शामिल रहेंगे.
(iii) इससे पहले नारायणन मेकिन्ज़ी में एशिया के प्रोडक्ट डेवलपमेंट अध्यक्ष थे
मणिपुर के मूल निवासियों की सुरक्षा के लिए समिति गठित
(i) मणिपुर राज्य सरकार ने 21 जुलाई 2015 को मणिपुर के मूल निवासियों की सुरक्षा के लिए बिल का मसौदा तैयार करने हेतु एक पांच सदस्यीय समिति गठित की.
(ii) इस समिति की अध्यक्षता राज्य के कानून मंत्री थोउडम देबेन्द्रा सिंह करेंगे. समिति के अन्य सदस्यों में तीन एमएलए डॉ. बिजॉय सिंह, एन बिरेन एवं आर के आनंद शामिल हैं. राज्य के विशेष सचिव (गृह) एम येस्कुल कन्वेनर होंगे.
(iii) समिति को मणिपुर प्रवासी श्रमिक, आगंतुक अथवा किरायेदार नियमन विधेयक, 2015 की पृष्ठभूमि में गठित किया गया था.
(iv) एमआरवीटीएमडब्ल्यू विधयेक को आम सहमति से 15 जुलाई 2015 को वापिस लेने का निर्णय लिया गया था.


No comments :
Post a Comment