खगेश देव बर्मन लिखित पुस्तक 'आर.डी. बर्मन:द प्रिंस ऑफ म्यूजिक' प्रकाशित
(i) लेखक खगेश देव बर्मन ने भारत के मशहूर संगीतकार आर. डी. बर्मन (पंचमदा) से संबंधित एक किताब ‘आर. डी. बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक’ लिखा है.
(ii) इस पुस्तक को रूपा पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित की है.
(iii) आर. डी. बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक पुस्तक में इसके लेखक खगेश ने पंचमदा के जन्मदिन 27 जून 1939 से 4 जनवरी 1994 को उनके निधन तक के उनके जीवन के विभिन्न काल खंड को खंगालने की कोशिश की है कि कैसे विलक्षण मेधा वाला एक बच्चा संगीत की दुनिया का इतना सफल व्यक्ति बना.
(i) रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा मोटर्स समेत सात भारतीय कंपनियां विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों में हैं। फार्च्यून पत्रिका की इस सूची में शीर्ष पर वालमार्ट है।
(ii) 2015 की फार्च्यून ग्लोबल 500 सूची में इंडियन आयल 119वें स्थान पर है।
(iii) सूची में इंडियन आयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ओएनजीसी पिछले साल के मुकाबले कुछ पायदान नीचे रहे जबकि टाटा मोटर्स और एसबीआई की रैंकिंग में सुधार हुआ।
परमाणु बिजली उत्पादन में भारत 12 वें स्थान पर: आईएईए
(i) अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) द्वारा वर्ष 2015 हेतु जारी आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परमाणु बिजली उत्पादन में भारत विश्व में 12वें स्थान पर है.
(ii) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की ऊर्जा संयंत्र सूचना प्रणाली (पीआरआई) द्वारा यह आंकड़ा मई 2015 जारी किया गया.
अवीवा अर्ली इनिशिएटिव को सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया
(i) क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर नें अवीवा इंडिया के नए कंज्यूमर कनेक्ट इनिशिएटिव अवीवा अर्ली स्टार्टर्स को लॉन्च किया।
(ii) इस अभियान के लिए प्रेरणा मुख्य तौर पर सचिन तेंदुलकर से मिली है जो 2007 से अवीवा इंडिया के ब्रांड एंबेसडर है।
(iii) अर्ली स्टार्टर्स इनिशिएटिव द्वारा अवीवा के अवॉर्ड विनर कैंपेन ‘व्हाट्स योर बिग प्लान’ को आगे बढ़ाया जाएगा।
(iv) अवीवा इंडिया की तरफ से 20 बच्चों को एक दिन के लिए अपने ड्रीम प्रोफेशन को जीनें का अवसर प्रदान किया जाएगा।
(v) सचिन इन बच्चों के चीफ मेंटर होंगे जबकि डॉक्टर नरेश त्रेहन, शेफ कुणाल कपूर, फैशन डिजाइनर शांतनु व निखिल, आरजे नावेद और आर्टिस्ट अलका रघुवंशी जैसी प्रसिद्ध हस्तियां भी अर्ली स्टार्टर्स मेंटरशिप प्रोग्राम का हिस्सा होंगी।
भारतीय मूल के अमेरिकी अमितोज छाबड़ा ने यूएस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2015 का जूनियर ख़िताब जीता
(i) भारतीय मूल के अमेरिकी अमितोज छाबड़ा ने 11 जुलाई 2015 को लास वेगास में गोल्डन नगेट्स कैसिनो में आयोजित यूएस पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2015 का जूनियर ख़िताब जीता.
(ii) उन्होंने लास वेगास में जूनियर टाइटल के लिए कुल 1383 पाउंड्स भार उठाया. छाबड़ा ने 485 स्कवैट पाउंड्स, 325 बेंच प्रेस एवं 573 डेड लिफ्ट लगाए. उन्होंने वर्ष 2014 में 100 डेड लिफ्ट लगाये थे.
(iii) उन्होंने तीन बार नेवादा राज्य का पावरलिफ्टिंग रिकॉर्ड 18-19 वर्ष की आयु में अर्जित किया था. अब वे 20-23 वर्ष के आयु वर्ग में भाग लेते हैं जहां उन्होंने वही रिकार्ड्स अर्जित किये हैं.
लेखक सेबस्टियन ओर्तिज़ की पुस्तक ‘घोस्ट ऑफ़ कलकत्ता’ जारी की गई
(i) लेखक सेबस्टियन ओर्तिज़ की पुस्तक ‘घोस्ट ऑफ़ कलकत्ता’ 23 जुलाई 2015 को जारी की गई. सेबस्टियन ओर्तिज़ फ्रेंच कॉनसल जनरल ऑफ़ इण्डिया ‘फेब्रिस एटाइन’ का उपनाम है.
(ii) यह पुस्तक मूल रूप से फ्रेंच में लिखी गई है इसके अनुवादित संस्करण को कोलकाता के संपर्क प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है.
(iii) इस पुस्तक का शुभारम्भ फ्रांस के राजदूत फ्रेंकोइस रिचर द्वारा किया गया.
सीसीईए ने सीसीटीएनएस की समय सीमा मार्च 2017 तक बढ़ाई
(i) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 21 जुलाई 2015 को गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जिसमें अपराध और अपराधियों पर ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) के लिए समय सीमा मार्च 2017 तक बढ़ाई गयी.
(ii) सीसीईए ने अगले पांच वर्ष अर्थात् मार्च 2022 तक सीसीटीएनएस की कार्यप्रणाली एवं देखरेख को बढ़ाने की घोषणा की है.
आईआरसीटीसी ने केएफसी के साथ 1356 ट्रेनों में ई-खानपान शुरूआत की
(i) भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने 22 जुलाई 2015 को फास्ट फूड कंपनी केएफसी के साथ बिना पेंट्री कार वाली 1356 ट्रेनों में ई-खानपान की शुरुआत की.
(ii) वर्तमान में यह सुविधा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 12 ट्रेनों में शुरू की जाएगी और दस दिन बाद विशाखापत्तनम, हैदराबाद (काचेगुड़ा), बेंगलुरु (यशवंतपुर) में यह सेवा शुरू करने की योजना है.
(iii) ई-खानपान सेवा ट्रेनों में यात्रियों को ताजा भोजन उपलब्ध कराने के लिए केएफसी और आईआरसीटीसी का एक संयुक्त प्रयास है.





No comments :
Post a Comment