Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update - 24th July 2015

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना को मंजूरी प्रदान की
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना को मंजूरी प्रदान की
(i) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 23 जुलाई 2015 को श्यामाप्रसाद मुखर्जी जन वन विकास योजना को मंजूरी प्रदान की. 
(ii) यह योजना महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुगंतीवार द्वारा राज्य के वार्षिक बजट 2015-16 में प्रस्तावित की गई थी और इस योजना का उद्देश्य बाघ अभयारण्यों और उनके आसपास बफर जोन में गांवों का व्यापक विकास करना है.
(iii) यह योजना की खेती की गतिविधियों के लिए अनुपूरक व्यवसायों को बढ़ावा देने और इन क्षेत्रों में वैकल्पिक रोजगार संभावनाएं पैदा करने में सहायता करेगा. इस योजना को वर्ष 2015-16 से 2019-2020 की परियोजना के आधार पर शुरू किया जाएगा.

हरियाणवी फिल्म ‘पगड़ी-द आनर’ हरियाणा में कर मुक्त
(i) हरियाणा सरकार ने हरियाणवी फिल्म ‘पगड़ी-द आनर’ को राज्य में कर मुक्त करने की घोषणा 23 जुलाई 2015 को की. 
(ii) इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा की फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाये जाने की घोषणा की. उन्होंने फिल्म ‘पगड़ी-द आनर’ को दस लाख रूपये की विशेष सहायता की भी घोषणा की.
(iii) विदित हो कि ‘पगड़ी-द आनर’ पहली हरियाणवी फिल्म है, जिसे दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (हरियाणावी) का पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार (अभिनेत्री) का पुरस्कार मिला है.

नासा ने पृथ्वी जैसा ग्रह ‘केपलर-452बी’ की खोज की घोषणा की
नासा ने पृथ्वी जैसा ग्रह ‘केपलर-452बी’ की खोज की घोषणा की
(i) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 23 जुलाई 2015 को पृथ्वी जैसा एक नया ग्रह ‘केपलर-452बी’ की खोज की घोषणा की. 
(ii) केपलर अंतरिक्ष दूरबीन से खोजे गए इस ग्रह को केपलर-452बी नाम दिया गया. ‘केपलर-452बी’ से संबंधित मुख्य तथ्य:
•    सौर मंडल से बाहर मिला केपलर-452बी, हमारी धरती की तरह है. 
•    केपलर-452बी नाम का यह ग्रह जी2 जैसे सितारे की परिक्रमा जीवन के लायक क्षेत्र (परिधि) में कर रहा है. 
•    जी2 तारा भी हमारे सूर्य के जैसा है. धरती की तरह ही इसका अपना सूरज है. 
•    नासा के खगोलविदों ने करीब धरती के आकार का यह पहला ग्रह खोजा है.

राष्ट्रीय प्रसारण दिवस देश भर में 23 जुलाई को मनाया गया
(i) राष्ट्रीय प्रसारण दिवस देश भर में 23 जुलाई 2015 को मनाया गया. इस दिन वर्ष 1927 में इंडियन प्रसारण कंपनी ने बंबई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था.
(ii) इस दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) ने नई दिल्ली में 'क्रिएशन ऑफ न्यू इंडिया एंड ब्राडकास्टिंग मीडिया' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया.
(iii) सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने संगोष्ठी में प्रसार भारती की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत सरकार प्रसार भारती की स्वायत्तता के लिए प्रतिबद्ध है.

पीटर हिग्स को मिला दुनिया का सबसे 'पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार'
(i) नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स दुनिया का सबसे पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार रायल सोसायटी के कोपले मेडल को जीतकर चार्ल्स डार्विन और अल्बर्ट आइंस्टीन की श्रेणी में शामिल हो गए हैं.
पीटर हिग्स को मिला दुनिया का सबसे 'पुराना वैज्ञानिक पुरस्कार'
(ii) पीटर को हिग्स बोसोन के सिद्धांत पर काम करने के लिए यह पुरस्कार मिला है जिसका आविष्कार 2012 में किया गया था. 
(iii) 86 वर्षीय हिग्स को कोपले मेडल पार्टिकल फिजिक्स में उनके मूल योगदान को देखते हुए दिया गया है, जिसमें मौलिक कणों में द्रव्यमान की उत्पति के सिद्धांत का जिक्र है. इसका लार्ज हैड्रोन कोलाइडर पर प्रयोग कर पुष्टि भी की गई है.
(iv) हिग्स बोसोन के अस्तित्व की पुष्टि दो प्रयोगों से हुई जिसे लार्ज हैड्रन कोलाइडर में 2012 में किया गया. 
(v) साल 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से हिग्स और एंगलर्ट को दिया गया था. हिग्स ने कहा, ‘इस वर्ष का कोपले मेडल पुरस्कार प्राप्त करना सम्मान की बात है जो रायल सोसायटी का प्रतिष्ठित पुरस्कार है.’

निक्केई एवं पियरसन के मध्य फाइनेंशियल टाइम्स के अधिग्रहण पर सहमति
(i) जापानी मीडिया ग्रुप निक्केई ने 23 जुलाई 2015 को ब्रिटेन के पियरसन से फाइनेंशियल टाइम्स को 1.3 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण करने को अधिकारिक मंजूरी प्रदान की. इससे यूरोप तथा एशिया के दो बड़े समाचार समूह साथ काम कर सकेंगे.
(ii) फाइनेंशियल टाइम्स के अधिग्रहण का सौदा वर्ष 2015 की तिमाही में पूर्ण होने का अनुमान है. पियरसन के अनुसार पिछले पांच वर्षों में फाइनेंशियल टाइम्स की प्रतियों की बिक्री संख्या में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

HOCKEY: रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचा भारत
HOCKEY: रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचा भारत
(i) एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ताजा वर्ल्ड हॉकी रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गया है।
(ii) हाल ही में हुए चार टूर्नामेंट एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल्स, ब्यूनस आयर्स और एंटवर्प (पुरुष) तथा वेलेंशिया और एंटवर्प (महिला) के बाद एफआईएच ने रैंकिंग जारी की है।
(iii) वहीं, महिला रैंकिग में भारतीय टीम 13वें स्थान पर बनी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे, अर्जेंटीना तीसरे तथा न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है।

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...