Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update - 27th July 2015

1 कारगिल विजय दिवस की 16वीं
(i) कारगिल विजय दिवस की 16वीं सालगिरह 26 जुलाई 2015 को देश भर में मनायी गई. इस दिन ही वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को हराया था.
कारगिल विजय दिवस की 16वीं
(ii) रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. के धवन के साथ दिल्ली में अमर जवान ज्योति पर पुष्पाहार चढ़ाकर कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.
(iii) सेना ने भी जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में स्थित द्रास युद्ध स्मारक पर युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

2 फेरारी के जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल ने हंगरी ग्रां प्री का खिताब जीता
(i) फेरारी के जर्मन ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल ने 26 जुलाई 2015 को बुडापेस्ट में हंगरी ग्रां प्री का खिताब जीता. वेट्टेल की इस सत्र में यह दूसरी जीत थी. 
(ii) हंगरी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर सेबेस्टियन वेटेल ने आर्यटन सेन्ना के 41 ग्रां प्री खिताब की भी बराबरी की.
(iii) रेड बुल्स के दोनों ड्राइवर 21 वर्षीय रूसी डेनिल कवयाट दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के डेनियल रिकाडरें तीसरे स्थान पर रहे. रिकाडरें ने वर्ष 2014 में यह रेस जीती थी. टोर रोसों के मैक्स वर्सटैप्पन ने चौथा स्थान हासिल किया.

3 ब्रिटेन के क्रिस फ्रूम ने साइकिलिंग के टूर डी फ्रांस का 102वां संस्करण जीता
ब्रिटेन के क्रिस फ्रूम ने साइकिलिंग के टूर डी फ्रांस का 102वां संस्करण जीता
(i) स्काई टीम के ब्रिटिश चालक क्रिस फ्रूम ने 26 जुलाई 2015 को पेरिस में साइक्लिंग में टूर डी फ्रांस का 102वां संस्करण जीता. इसके साथ ही फ्रूम दूसरी बार टूर डी फ्रांस जीतने वाले पहले ब्रिटिश चालक बने.
(ii) हालांकि प्रतियोगिता के अंतिम चरण को जर्मनी ग्राइपेल ने जीता लेकिन फ्रूम को ख़िताब जीतने के लिए सिर्फ़ फिनिश लाइन तक सुरक्षित पहुंचना था.
(iii) फ्रूम ने 3360 किलोमीटर लंबी रेस 84 घंटे, 46 मिनट और 14 सेकेंड में पूरी की. उन्होंने कोलंबिया के नाइरो क्विंटाना को 72 सेकेंड के अंतर से पछाड़ा. 

4 दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेड एफएम को तीसरे चरण की एफएम नीलामी 
(i) दिल्ली उच्च न्यायालय ने 26 जुलाई 2015 को रेड एफएम चलाने वाली कंपनी डिजिटल रेडियो ब्रॉडकास्टिंग लिमिटेड को एफएम की तीसरे चरण की ई-नीलामी में भाग लेने की अनुमति दे दी.
(ii) अदालत ने केंद्र सरकार के 15 जुलाई 2015 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें रेड एफएम को सुरक्षा संबंधी मंजूरी देने से इनकार कर दिया गया था. रेड एफएम कलानिधि मारन प्रवर्तित सन टीवी की इकाई है.
(iii) डिजिटल रेडिया ब्रॉडकास्ट को सन टीवी समूह के साथ उसके संबंधों के कारण सरकार ने सुरक्षा मंजूरी नहीं दी गयी थी 
(iv) क्योंकि सन टीवी के प्रमुख कलानिधि मारन और उनके भाई तथा पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री दयानिधि के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग के विभिन्न मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

5 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पटना में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ
(i) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जुलाई 2015 को पटना में विभिन्न अन्य विकास परियोजनाओं के साथ-साथ दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (DDUGJY) का शुभारंभ किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पटना में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ
(ii) प्रधानमंत्री ने निम्नांकित अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ किया 
• दनियवान -बिहार शरीफ नई रेलवे लाइन का उद्घाटन 
• राजगीर-बिहार शरीफ-दनियवान-फतुहा यात्री ट्रेन और पटना-मुंबई एसी सुविधा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
• आईआईटी पटना परिसर का उद्घाटन 
• मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स  पटना के लिए ऊष्मायन केंद्र का शिलान्यास
• जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन परियोजना के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का उद्घाटन
• इस परियोजना से राज्य के विकास को गति मिलेगी तथा लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा.

6 परमाणु निरस्त्रीकरण के अधिवक्ता पी. आर. चारी का निधन
(i) परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रमुख अधिवक्ता पी. आर. चारी का 24 जुलाई 2015 को नई दिल्ली में निधन हो गया. वे 79 वर्ष के थे.
(ii) वे परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए एक आम सहमति बनाने हेतु विश्व प्रसिद्ध हैं, उन्हें परमाणु निरस्त्रीकरण के विषय में अतर्राष्ट्रीय उच्च स्तरीय विचारक माना जाता है.
(iii) आईएएस अधिकारी के रूप में वे रक्षा मंत्रालय में कार्यरत रहे, इसके अतिरिक्त वे 1975 से 1980 तक रक्षा और सामरिक विश्लेषण संस्थान (आईडीएसए) के पूर्व निदेशक भी रह चुके हैं.

7 स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी: पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराय|
(i) स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी के तीसरे लैग का पहला मैच घरेलु टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स के बीच था। 
स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी: पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराय|
(ii) पैंथर्स को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा जब पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट ने गत विजेता को 29-23 से हरा दिया। 
(iii) कप्तान राकेश कुमार के बेहतरीन अटैक और युवा संदीप नरवाल के ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण पैंथर्स को हार का सामना करना पड़ा।

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...