भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन
(i) भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का 27 जुलाई 2015 को आईआईएम शिलांग में एक व्याख्यान देने के दौरान गिरने के बाद निधन हो गया.
(ii) 'मिसाइल मैन' और 'जनता के राष्ट्रपति' के नाम से लोकप्रिय डॉ. कलाम 83 वर्ष के थे.
(iii) 'जनता के राष्ट्रपति' के नाम से लोकप्रिय डॉ. कलाम ने 18 जुलाई 2002 को एनडीए की सरकार में देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था.
(iv) मिसाइलमैन नाम से मशहूर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिल जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था.
(i) भारतीय मूल के भौतिक विज्ञानी पी हरिहरन का 27 जुलाई 2015 को अमेरिका में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.
(ii) अपने वैज्ञानिक कैरियर के दौरान हरिहरन ने कई विज्ञान शोध कार्य को पूरा किया जिसमे नया 3-बीम इंटरफेरोमीटर एवं पहले व्यावहारिक रेडियल-शियर इंटरफेरोमीटर प्रमुख है.
(iii) इसके साथ ही उन्होंने फेब्री पेरोट इंटरफेरोमीटर के डिजाइन सहित विभिन्न शोध में योगदान दिया. वे तनाव और वेक्टर विस्थापन को मापने के क्रम में ‘होलोग्राफिक इंटरफेरोमेट्री’ करने के लिए डिजिटल चरण स्थानांतरण तकनीकों को लागू करने के वाले पहले भौतिक विज्ञानी थे.
(iv) एक भौतिक विज्ञानी के रूप में हरिहरन ने बहुरंगी इंद्रधनुष होलोग्राम विकसित की जो उनकी द्वारा की गई एक विशिष्ट उपलब्दी है. अपने वैज्ञानिक करियर के दौरान हरिहरन ने 4 किताबें एवं 200 से अधिक शोध-पत्र लिखा.
राम सेवक शर्मा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त
(i) राम सेवक शर्मा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के नए अध्यक्ष 27 जुलाई 2015 को नियुक्त किए गए.
(ii) उन्होंने राहुल खुल्लर का स्थान ग्रहण किया जो 14 मई 2015 को सेवानिवृत्त हुए.
(iii) शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद से सितंबर 2015 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं. राम सेवक शर्मा वर्ष 1978 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.
केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश रेल लिंक परियोजना के लिए 1000 करोड़ रुपये मंजूर
(i) केंद्र सरकार ने उत्तर-पूर्व के मार्ग से बांग्लादेश के साथ भारतीय रेलवे को जोड़ने हेतु 25 जुलाई 2015 को 1000 करोड़ रुपए मंजूर किए.
(ii) केंद्र सरकार ने 15 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश रेल परियोजना के लिए यह राशि मंजूर की.
(iii) भारत-बांग्लादेश रेल लिंक वर्ष 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा और संपूर्ण मार्ग का निर्माण इरकॉन द्वारा किया जाएगा.
(iv) बांग्लादेश में स्थित अखौरा रेलवे जंक्शन को अगरतला से जोड़ने के लिए कुल 15.06 किमी लंबाई में से 3.7 किमी एलिवेटिड गलियारे का समावेश होगा.
(v) यह परियोजना 6 -7 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढाका यात्रा के दौरान उनके बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के बीच चर्चा का परिणाम है.
मैक्सिको ने जमैका को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार गोल्ड कप जीता
(i) 27 जुलाई 2015 को वाशिंगटन में खेले गये फाइनल मुकाबले में मैक्सिको ने जमैका को 3-1 से हरा कर रिकॉर्ड सातवीं बार कोनकाकेफ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब हासिल किया.
(ii) कैरेबियाई टीम पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची. मैक्सिको की टीम की पिछले चार टूर्नामेंट में यह तीसरी खिताबी जीत है.
(iii) जमैका की ओर से एकमात्र गोल डैरेन मैटोक्स ने 80वें मिनट में किया. इस जीत के बाद मेक्सिको ने वर्ष 2017 के कॉन्फेडरेशन कप में स्थान बना लिया है. गुआर्दादो को टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर का ख़िताब दिया गया.
Google अपने सोशल नेटवर्क गूगल प्लस को अलविदा कहेगी
(i) दुनिया की प्रमुख सर्च इंजिन कंपनी गूगल अपने सोशल नेटवर्क गूगल प्लस को विदाई देने की तैयारी में है।
(ii) कंपनी ने कल गूगल प्लस को अलग अलग बांटने के साथ इस बारे में बड़ी घोषणा की। गूगल आने वाले दिनों में गूगल प्लस को दो पूरी तरह अलग उत्पादों स्ट्रीम्स व फोटो में बदल देगी।
(iii) अब तक गूगल की (यूट्यूब वीडियो पर टिप्पणी करने जैसी) विभिन्न सेवाओं के लिए गूगल प्लस प्रोफाइल होना जरूरी रहा है लेकिन भविष्य में ऐसा नहीं होगा।
रणबीर कपूर बने Renault India के ब्रांड एम्बेसडर
(i) इस महीने Renault ने भारत में चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर Renault ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।
(ii) कंपनी ने कहा कि रणबीर के साथ मिलकर Renault निश्चित ही नई ऊंचाईयों को छूएगी क्योंकि रणबीर कंपनी ने वादे 'Passion for Life' का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।
(iii) रणबीर के साथ मिलकर फ्रेंच कार कंपनी Renault भारत में अपने बाज़ार को और बढ़ाने की पूरी कोशिश करेगी।
(iv) कई नए प्रोडक्ट्स के को लॉन्च करने के अलावा कंपनी अगले साल तक देशभर में कई नई डीलरशिप नेटवर्क खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी देशभर में 280 सेल्स और सर्विस आउटलेट भी खोलेगी।




No comments :
Post a Comment