Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update - 29th July 2015

संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को ‘रैमन मैग्सैसे पुरस्कार’ देने की घोषणा
(i) भारतीय नागरिक संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को रैमन मैग्सैसे अवॉर्ड-2015 देने की घोषणा 28 जुलाई 2015 को हुई. 
(ii) एशिया के प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे अवॉर्ड के लिए इन दो भारतीयों को चुना गया.
संजीव चतुर्वेदी और अंशु गुप्ता को ‘रैमन मैग्सैसे पुरस्कार’ देने की घोषणा
(iii) भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चीफ विजिलेंस अफसर रह चुके हैं वहीं अंशु गुप्ता एनजीओ ‘गूंज’ की संस्थापक हैं.
(iv) भ्रष्टाचार के मामलों के खुलासों के लिए हमेशा चर्चा में रहे आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को यह पुरस्कार सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने के लिए दिया गया है. संजीव चतुर्वेदी देश के दूसरे सर्विंग ब्यूरोक्रेट हैं

विश्व हेपेटाइटिस दिवस
(i) विश्व में 28 जुलाई 2015 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया गया. इस दिवस का लक्ष्य वायरल हैपेटाइटिस के बारे में लोगो को जागरूक करना है, 
(ii) इसके अतिरिक्त यह दिवस लोगों में इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी मनाया जाता है. 
(iii) हेपेटाइटिस से प्रत्येक वर्ष लगभग 14 लाख लोगों की मृत्यु होती है. वर्ष 2015 के लिए इस दिवस का विषय है – “ प्रिवेंट हेपेटाइटिस इट्स अप टू यू ”.

भारत ने एनयूएचएम योजना में सहयोग के लिए एडीबी के साथ 30 अरब डॉलर का ऋण समझौता किया
भारत ने एनयूएचएम योजना में सहयोग के लिए एडीबी के साथ 30 अरब डॉलर का ऋण समझौता किया
(i) भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने 28 जुलाई 2015 को राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) को सहयोग देने के लिए 30 अरब डॉलर के एक ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए. 
(ii) इस योजना का उद्देश्य देश की शहरी आबादी की स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाना है.
(iii) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव राजकुमार ने भारत सरकार की तरफ से समझौते पर हस्ताक्षर किया. 
(iv) इस ऋण पर हस्ताक्षर करने वालों ने गरीबी उपशमन के लिए जापान द्वारा वित्त पोषित 20 लाख डॉलर की क्षमता निर्माण तकनीकी सहायता के फंड के लिए भी हस्ताक्षर किए.

डेविड टेलर प्रॉक्टर एंड गैम्बल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त
(i) अमेरिका की शीर्ष निर्माता कंपनी प्रॉक्टर एंड गैम्बल (पी एंड जी) ने 28 जुलाई 2015 को डेविड टेलर को कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है. 
(ii) टेलर वर्तमान सीईओ ए.जी. लाफली (68) का स्थान लेंगे. 57 वर्षीय टेलर पिछले 35 वर्षों से पी एंड जी में कार्यरत हैं
(iii) कंपनी के मुख्य उत्पाद पैम्पर डाइपर्स तथा जिलेट रेज़र हैं. गौरतलब है कि दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 17 प्रतिशत कम होकर 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा.

कजाखस्तान विश्व व्यापार संगठन का 162वां सदस्य बना
कजाखस्तान विश्व व्यापार संगठन का 162वां सदस्य बना
(i) रूस के नेतृत्व वाले आर्थिक संघ का सदस्य कजाखस्तान 27 जुलाई 2015 को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के 162वें सदस्य के रूप में शामिल हो गया.
(ii) इस विलय के समझौते पर विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्ट अजेवेदो और कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने जिनेवा में हस्ताक्षर किए.
(iii) सदस्यता की अंतिम पुष्टि कजाखस्तान की संसद द्वारा 31 अक्टूबर 2015 को की जाएगी. 
(iv) विदित हो कजाखस्तान को विश्व व्यापार संगठन के सदस्य के रूप में शामिल करने की वार्ता 1996 में शुरू हुई थी 
(v) परन्तु प्रक्रिया के जटिलता के कारण अब 20 वर्षों बाद कजाखस्तान विश्व व्यापार संगठन का सदस्य बन सका है. कजाखस्तान यूरेशियन इकॉनोमिक यूनियन और कस्टम्स यूनियन जैसे संघ का भी सदस्य है.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्लाइव राइस का निधन
(i) दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव राइस का 28 जुलाई 2015 को केपटाउन के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 66 वर्ष के थे.
(ii) क्लाइव पिछले कुछ समय से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे. वे मार्च 2015 में इलाज के लिए बेंगलुरू आए थे. 
(iii) राइस ने अपने क्रिकेट करियर में बतौर नोर्टिंगशायर एवं दक्षिण अफ्रीका कप्तान 26,331 रन तथा 930 विकेट लिए थे. 
(iv) उनके सम्मान में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 30 जुलाई से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने का निर्णय लिया है.

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...