Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update - 30th July 2015

अनुराधा रॉय मैन बुकर पुरस्कार 2015 के लिए चयनित 13 अंतरराष्ट्रीय लेखकों की प्रारंभिक सूची में शामिल

(i) भारतीय लेखिका अनुराधा रॉय को मैन बुकर पुरस्कार 2015 के लिए चयनित 13 अंतरराष्ट्रीय लेखकों की प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया.
अनुराधा रॉय मैन बुकर पुरस्कार 2015 के लिए चयनित 13 अंतरराष्ट्रीय लेखकों की प्रारंभिक सूची में शामिल
(ii) मैन बुकर पुरस्कार 2015 के लिए 13 अंतरराष्ट्रीय लेखकों की प्रारंभिक सूची में भारतीय लेखिका अनुराधा रॉय के अलावा ब्रिटिश-भारतीय संजीव सहोता भी शामिल हैं. प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार समिति ने 29 जुलाई 2015 को इसकी घोषणा की.
(iii) रॉय को उनके तीसरे उपन्यास ‘स्लीपिंग ऑन जूपिटर’ और सहोता को ‘द इयर ऑफ रनवेज’ के लिए चुना गया. 
(iv) इस सूची में ब्रिटेन, अमेरिका, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया और जमैका के लेखकों को भी शामिल किया गया. 
(v) छह लेखकों की संक्षिप्त सूची 15 सितंबर 2015 को जारी की जाएगी जबकि वर्ष 2015 के विजेता की घोषणा 13 अक्टूबर 2015 को की जाएगी.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवा कर संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान की
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक, 2014 में राज्यसभा की प्रवर समिति की सिफारिशों के अनुरूप संशोधनों को मंजूरी दी.
(ii) राज्यसभा की प्रवर समिति की सिफारिशों के अनुसार इसके तहत देशभर में एक समान अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद राज्यों को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई 5 वर्ष तक की जाएगी.
(iii) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रवर समिति की राज्यों को मुआवजे संबंधी सिफारिश को मंजूरी दी गई. यह संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पहले ही 5 मई 2015 को पारित हो चुका है.

माइक्रोसाफ्ट ने आपरेटिंग सिस्टम विंडोज का नवीनतम संस्करण विंडोज-10 लांच किया
माइक्रोसाफ्ट ने आपरेटिंग सिस्टम विंडोज का नवीनतम संस्करण विंडोज-10 लांच किया

(i) दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम निर्माता कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 29 जुलाई 2015 को विश्व स्तर पर अपने लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज का नवीनतम संस्करण 'विंडोज-10' लांच किया.
(ii) माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने केन्या में आयोजित एक वैश्विक समारोह में 'विंडोज-10' लांच किया. माइक्रोसॉफ्ट ने इसे भारत सहित दुनिया के 190 देशों में 111 भाषाओं में जारी किया.

डेल स्टेन टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले 13वें गेंदबाज बने
(i) दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन 30 जुलाई 2015 को सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के 13वें गेंदबाज बन गए. 
(ii) स्टेन ने बांग्लादेश के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में तमीम इकबाल को आउट कर अपना 400वां विकेट लिया.
(iii) स्टेन यह उपलब्धि हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के दूसरे और दुनिया के 13वें गेंदबाज बन गए. उनसे पहले शॉन पोलॉक के नाम 108 टेस्ट मैचों में 421 विकेट दर्ज है.

‘सेबी’ ने सहारा के म्यूचुअल फंड व्यवसाय का लाइसेंस रद्द किया
‘सेबी’ ने सहारा के म्यूचुअल फंड व्यवसाय का लाइसेंस रद्द किया

(i) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा के म्यूचुअल फंड व्यवसाय का लाइसेंस 29 जुलाई 2015 को रद्द कर दिया. 
(ii) सेबी के अनुसार, सहारा यह कारोबार करने के लिए 'सक्षम और उपयुक्त' नहीं है और उसने अपनी कंपनी को अपना कारोबार किसी और फर्म (फंड हाउस) को ट्रांसफर करने का आदेश दिया.
(iii) सेबी ने सहारा म्यूचुअल फंड और सहारा एसेट मैनेजमेंट कंपनी को निर्देश दिया है कि वह मौजूदा या नए निवेशकों से योजना-अभिदान स्वीकार करना तत्काल प्रभाव से बंद कर दे. 
(iv) इसके साथ ही सहारा एमएफ से कहा है गया है कि वह सहारा इंडिया फाइनेंशियल कॉरपारेशन लिमिटेड और सहारा एसेट मैनेजमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के कारोबार को नए प्रायोजकों तथा सेबी से मंजूरशुदा आस्ति प्रबंधन कंपनी को यथाशीघ्र स्थानांतरित करने का प्रयास करे.

एमएच-17 से जुड़े संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर रूस का वीटो
(i) रूस ने मलेशिया एयरलाइंस के विमान को गिराने के संदिग्धों के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ट्राइब्यूनल बनाने की मांग वाले संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर 29 जुलाई 2015 को वीटो कर दिया.
(ii) वर्ष 2014 में मलेशिया एयरलाइंस के विमान को पूर्वी यूक्रेन के ऊपर मार गिराया गया था और इस पर सवार सभी 298 लोग मारे गए थे. 
(iii) इस संबंध में मलेशिया, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और यूक्रेन की तरफ़ से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ट्राब्यूनल बनाने संबंधी प्रस्ताव रखा गया था. 
(iv) प्रस्ताव में उन लोगों पर मुक़दमा चलाने के लिए ट्राइब्यूनल बनाने की बात कही गई है जिन पर विमान को मार गिराने का संदेह है. लेकिन रूस ने वीटो कर इसका रास्ता रोक दिया.

देबजानी घोष ने मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का अध्यक्ष पद संभाला
देबजानी घोष ने मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी का अध्यक्ष पद संभाला

(i) इंटेल की देबजानी घोष ने मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (एमएआईटी) का अध्यक्ष पद संभाला.
(ii) घोष इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है. 32 वर्ष पुरानी संस्था एमएआईटी देश में सूचना प्रौद्योगिकी हार्डवेयर, प्रशिक्षण एवं शोध तथा विकास सेवा क्षेत्रों की शीर्ष संस्था है. 
(iii) घोष पिछले 19 वर्षों से इंटेल से जु़डी हुई हैं और वर्तमान में वह बिक्री एवं विपणन समूह की उपाध्यक्ष तथा दक्षिण एशिया कारोबार की प्रबंध निदेशक हैं.

'वीसारनाई' वेनिस फिल्म समारोह में प्रवेश करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई
(i) तमिल फिल्म ‘वीसारनई’को 72वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है. तमिल फिल्म वीसारनई के निर्माता, धनुष हैं.
(ii) यह समारोह 2 सितंबर 2015 से 12 सितंबर 2015 के मध्य आयोजित किया जाएगा.
(iii) इस के साथ ही वीसारनई वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की प्रतियोगिता श्रेणी में प्रदर्शित की जाने वाली पहली तमिल फिल्म बन जाएगी.
(iv) यह फिल्म अभी प्रदर्शित नहीं की गई है. इस फिल्म का निर्देशन वेट्रिमारन द्वार किया गया है.

प्रख्यात गायिका वसुंधरा कोमकली का निधन
प्रख्यात गायिका वसुंधरा कोमकली का निधन

(i) प्रख्यात गायिका वसुंधरा कोमकली का 29 जुलाई 2015 को उनके निवास स्थान देवास, मध्य प्रदेश में निधन हो गया. वे 85 वर्ष की थीं.
(ii) प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं पं. कुमार गंधर्व की पत्नी वसुंधरा कोमकली के परिवार में उनकी बेटी कलापिनी कोमकली हैं. 




No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...