Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update - 31st July 2015

आरबीआई ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 10 रुपए के सिक्के जारी किये
(i) रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 30 जुलाई 2015 को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 10 रुपए के सिक्के जारी किये. इन सिक्कों को भारत सरकार की टकसाल द्वारा बनाया गया है.
आरबीआई ने अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 10 रुपए के सिक्के जारी किये
(ii) इसके अग्रभाग में मध्य स्थान पर अशोक स्तंभ के शेर उकेरे गए हैं जिसमें नीचे की ओर "सत्यमेव जयते" लिखा गया है. 
(iii) इसमें एक ओर देवनागिरी में "भारत" लिखा गया है तथा दूसरी ओर अंग्रेजी में “इंडिया” लिखा गया है.
(iv) इसमें रुपये का नया प्रतीक चिन्ह (₹) भी दर्शाया गया था तथा इसका मूल्य “10” भी अंकित किया गया है.

तालिबान ने मुल्ला अख्तर मंसूर को नया प्रमुख नियुक्त किया
(i) तालिबान ने 30 जुलाई 2015 को अपने मुखिया मुल्ला उमर की मृत्यु की पुष्टि की घोषणा कर दी. इसके साथ ही संगठन ने मुल्ला अख्तर मंसूर को अपने नए प्रमुख के रूप में चुना है.
(ii) मुल्ला अख्तर मंसूर एक शीर्ष अफगान तालिबान के नेता है जो अफगानिस्तान में तालिबान शासन के पूर्व एक पूर्व उड्डयन मंत्री था.

नीदरलैंड के रोइलैंट ओल्टमैंस भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच नियुक्त
(i) हॉकी इंडिया ने 25 जुलाई 2015 को नीदरलैंड के रोइलैंट ओल्टमैंस को पुरुष राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया.
(ii) इससे पहले रोइलैंट ओल्टमैंस हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर के रुप में भारतीय हाकी टीम से जुड़े थे. रोइलैंट को पॉल वान एस के स्थान पर नियुक्त किया गया. 69 वर्षीय रोइलैंट वर्ष 2016 के रियो ओलंपिक खेलों तक इस पद पर रहेंगे.
(iii) रोइलैंट वर्ष 2014 में टेरी वाल्श के इस्तीफा देने के बाद से भारतीय टीम के अंतरिम प्रमुख कोच थे.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय निवेश एवं ढांचागत कोष के गठन को मंजूरी दी
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई 2015 को 20000 करोड़ रुपए के राष्ट्रीय निवेश एवं ढांचागत कोष (एनआइआइएफ) के गठन को मंजूरी दी.
(ii) राष्ट्रीय निवेश एवं ढांचागत कोष एक ट्रस्ट की तरह है. यह भारतीय रेल वित्त निगम तथा राष्ट्रीय आवास बैंक जैसी ढांचागत वित्त कंपनियों में निवेश के लिए बाजार से कर्ज उठाएगा. 
(iii) इसके बाद ये वित्त कंपनियां इस अतिरिक्त पूंजी को निवेश के लिए उपलब्ध करा सकती हैं. यह कोष केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा वर्ष 2015-16 के बजट में प्रस्तावित किया गया था. 
(iv) इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) में विदेशी निवेश को मंजूरी प्रदान की.

कोटेक बैंक ने गैर बैंकिंग क्षेत्रों के लिए 'कोटेक भारत' मोबाइल बैंकिंग एप्प लॉन्च किया
(i) कोटेक महिंद्रा बैंक ने भारत के दूरदराज के गैर बैंकिंग क्षेत्रों को बैंकिंग गतिविधियों से जोड़ने के लिए जुलाई 2015 'कोटक भारत' एप्प को लॉन्च किया.
कोटेक बैंक ने गैर बैंकिंग क्षेत्रों के लिए 'कोटेक भारत' मोबाइल बैंकिंग एप्प लॉन्च किया
(ii) एंड्रॉयड आधारित यह एप्प गैर बैंकिंग क्षेत्रों के लोगो को बैंकिंग गतिविधियों से जोड़ने के लिए उन्हें क्षेत्रीय भाषा में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करेगा.

पेटीएम ने बीसीसीआई के चार वर्ष तक प्रायोजन अधिकार खरीदे
(i) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वन97 कम्यूनिकेशंस कंपनी की ईकाई पेटीएम के साथ 30 जुलाई 2015 को अगले चार वर्ष के लिए 203.28 करोड़ रूपए का प्रयोजन अधिकार अनुबंध किया है.
(ii) वन-97 कम्यूनिकेशंस ने वर्ष 2019 तक होने वाले घरेलू तथा अन्तरराष्ट्रीय मैचों के भारतीय टीम के अधिकार ख़रीदे हैं. 
(iii) बीसीसीआई की मार्केटिंग कमिटी की बैठक में यह फैसला किया गया, उदाहरण के लिए रणजी ट्रॉफी को पेटीएम रणजी ट्रॉफी कहा जायेगा. भारत में 2019 तक 84 मैच होंगे.

फीफा विश्व कप क्वालीफायर के लिए 28 सदस्यीय टीम की घोषणा
(i) भारतीय फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कोच स्टीफेन कॉन्स्टेनटाइन ने ईरान के साथ होने वाले  फीफा विश्व कप-2018 ‘प्रीलिमिएनरी ज्वाइंट क्वालीफिकेशन मैच’ के लिए 28 सदस्यीय सम्भावित भारतीय टीम की घोषणा की. 
(ii) यह मैच 8 सितम्बर 2015 को बेंगलुरू के क्रांतिवीर स्टेडियम में खेला जाएगा. सम्भावितों को 23 अगस्त 2015 से पुणे में आयोजित होने वाले तैयारी शिविर में हिस्सा लेना होगा.
(iii) ईरान विश्व वरीयता क्रम में 38वें स्थान पर है. यह एशिया का सर्वोच्च वरीयता प्राप्त फुटबॉल टीम है.

प्रभात सिंह पेट्रोनेट एलएनजी के प्रबंध निदेशक नियुक्त
(i) भारत की सबसे बड़ी गैस आयात कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी ने 30 जुलाई 2015 को प्रभात सिंह को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया.
(ii) प्रभात सिंह इससे पहले गेल में मार्केटिंग निदेशक के पद पर कार्यरत थे. 58 वर्षीय प्रभात सिंह गैस इंडस्ट्री से जुड़े पहले व्यक्ति होंगे जो कंपनी के अध्यक्ष बनेंगे. वे अशोक कुमार बलियान का स्थान लेंगे.

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...