Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update - 2nd and 3rd August 2015

1. भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
(i) युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सर्बानंद सोनोवाल ने 31 मई 2015 को भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया. 
(ii) अश्विन को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए वर्ष 2014 के अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.






2. लखनऊ के 14 वर्षीय प्रभरूप सेखों ने स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड गेम्स में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये
(i) चौदह वर्षीय मास्टर प्रभरूप सेखों ने 31 जुलाई 2015 को स्पेशल ओलंपिक्स वर्ल्ड समर गेम्स की 300 मीटर तथा 500 मीटर रोलर स्केटिंग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किये. यह खेल अमेरिका स्थित लॉस एंजलिस में आयोजित किये जा रहे हैं.
(ii) सेखों लखनऊ कैंट स्थित आशा स्कूल का छात्र है जहां उसने खेलों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया. उसका चयन 241 छात्रों के बीच आयोजित प्रतियोगिता के बाद किया गया. वह सितम्बर 2013 से आशा स्कूल का छात्र है.

3. तमिलनाडु सरकार ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर युवा पुरस्कार की शुरूआत की
तमिलनाडु सरकार ने डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर युवा पुरस्कार की शुरूआत की
(i) तमिलनाडु सरकार ने 31 जुलाई 2015 को भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के सम्मान में युवा पुरस्कार की शुरूआत की. 
(ii) मुख्यमंत्री जे जयललिता ने चेन्नई में एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष दिया जायेगा. इसके अंतर्गत 8 ग्राम सोना, 5 लाख रूपए नगद तथा एक प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
(iii) यह पुरस्कार 15 अगस्त 2015 से आरंभ किया जायेगा. यह पुरस्कार राज्य में विज्ञान, मानविकी तथा छात्रों के कल्याण में असाधारण योग्यता रखने वाले व्यक्ति को दिया जायेगा.
(iv) उन्होंने यह भी घोषणा की कि डॉ कलाम के जन्मदिन 15 अक्टूबर को युवा पुनरुद्धार दिवस के रूप में मनाया जायेगा.

4. गंगा राम अग्रवाल रेलवे बोर्ड के सचिव नियुक्त
(i) भारतीय रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आईआरएसईई) के अधिकारी गंगा राम अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड में 31 जुलाई 2015 को सचिव का पदभार संभाला. 
(ii) उन्होंने पी.सी. गजभइये का स्थान लिया, जो 31 जुलाई 2015 को सेवानिवृत्त हो गए. इस पदभार को ग्रहण करने से पहले जी आर अग्रवाल मध्य रेलवे में मुख्यु विद्युत अभियंता के पद पर कार्यरत थे.

5. कोपेनहेगन तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता
5. कोपेनहेगन तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रजत पदक जीता
(i) दीपिका कुमारी, लक्ष्मी रानी माझी और रिमिल बुरेली की रिकर्व टीम ने 2 अगस्त 2015 को डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता.
(ii) भारतीय महिला रिकर्व टीम विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में शीर्ष वरीय रूस से हार गई.
(iii) यह विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत का दूसरा रजत है इससे पहले भारतीय तीरंदाज रजत चौहान ने 1 अगस्त 2015 को रजत पदक जीता था.

6. मानव तस्करी के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया
(i) 30 जुलाई 2015 को विश्व भर में मानव तस्करी के विरुद्ध दिवस मनाया गया. इस अवसर पर ड्रग्स तथा अपराध के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) ने #IGiveHope (# गिव होप) नाम से एक विश्वव्यापी अभियान आरंभ किया.
(ii) इस दिन यूएनओडीसी ने तस्करों को पकड़ने तथा पीड़ितों की सहायता करने हेतु कार्रवाई को चिह्नित किया. 

7. विक्टोरिया ओपन डब्ल्यूएसए: जोशना चिन्नपा ने स्क्वैश चैम्पियन का ख़िताब जीता
विक्टोरिया ओपन डब्ल्यूएसए: जोशना चिन्नपा ने स्क्वैश चैम्पियन का ख़िताब जीता
(i) भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिन्नपा, 2 अगस्त 2015 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में आयोजित विक्टोरिया ओपन की विजेता रहीं. 
(ii) जोशना चिन्नपा को पुरस्कार के रूप में 15000 यूएस डॉलर की नकद राशि प्रदान की गई.
(iii) चिनप्पा ने फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त डेनमार्क की लाइन हैनसन को 11-5, 11-4 और 11-9 से हराया.
(iv) यह जोशना का 10वां डब्ल्यूएसए खिताब है. इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 के अप्रैल माह में रिचमंड ओपन खिताब जीता था.
(v) पुरुष वर्ग में यह खिताब ऑस्ट्रेलिया के रयान कसकैली को प्राप्त हुआ जिन्होंने स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बान को 12-10, 13-11 और 11-9 से हराया था.

8. अगस्त को मनाया जाएगा पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस
केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि 7 अगस्त को पहला राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाएगा. इसके बाद यह प्रतिवर्ष इसी दिन मनाया जायेगा.
इस दिन संत कबीर पुरस्कार तथा वर्ष 2012, 2013 तथा 2014 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिए जायेंगे. इसके अतिरिक्त भारत में हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर हथकरघा ब्रांड को भी लॉन्च किया जायेगा.

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...