हिंदी साहित्यकार काशीनाथ सिंह को ‘भारत-भारती’ सम्मान देने की घोषणा
(i) उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2014 के लिए हिंदी साहित्यकार काशीनाथ सिंह को ‘भारत-भारती’ सम्मान देने की घोषणा की.
(ii) उत्तर-प्रदेश हिंदी संस्थान का प्रतिष्ठित व सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार भारत-भारती वाराणसी के वरिष्ठ कथाकार काशीनाथ सिंह को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 14 सितम्बर 2015 को दिया जाएगा.
(iii) उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा बलिया के डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, संस्कृत विद्वान प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्र को पं. दीनदयाल उपाध्याय सम्मान व डॉ. रामकृष्ण राजपूत को अवन्तीबाई साहित्य सम्मान दिये जाने की घोषणा की गई.
(i) गीत ‘यू आर माई वर्ल्ड’ के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश गायिका सिला ब्लैक का स्पेन स्थित उनके घर एस्तेपोना में 1 अगस्त 2015 को निधन हो गया. वे 72 वर्ष की थीं.
(ii) संगीत और टेलीविजन के क्षेत्र में ब्लैक ने लगभग 50 वर्ष तक कार्य किया.
पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप (फास्ट) का चीन में निर्माण
(i) पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप (फास्ट) का दक्षिण पश्चिम चीन के गुईझोउ प्रांत में निर्माण किया जा रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप है, जिसका इसका डिश 30 फुटबॉल मैदानों के बराबर है.
(ii) तकनीशियनों ने 23 जुलाई 2015 से दुनिया की सबसे बड़ी रेडियो टेलीस्कोप का असेंबलिंग शुरू किया. पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप (फास्ट) एक एरेसीबो (Aricibo) प्रकार का टेलीस्कोप है.
(iii) यह राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग (एनडीआरसी) द्वारा वित्त पोषित है और चीनी विज्ञान नेशनल एस्ट्रोनोमीकल ऑब्सर्वेटरीज ऑफ चाइनीज अकादमी ऑफ साइंस द्वारा प्रंबधित किया जाता है.
आईआरटीएस अधिकारी कुन्दन सिन्हा ने रेलवे बोर्ड सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला
(i) भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी कुन्दन सिन्हा ने 1 अगस्त 2015 को रेलवे बोर्ड सदस्य के रूप में कार्यभार संभाला.
(ii) उन्हें रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. निवर्तमान में वे रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (यातायात परिवहन) पद पर कार्यरत थे.
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने वर्ल्ड फ्लाइंग डिस्क फेडरेशन को पूर्ण मान्यता प्रदान की
(i) मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 128वें सत्र के दौरान 2 अगस्त 2015 को समिति ने वर्ल्ड फ्लाइंग डिस्क फेडरेशन(डब्ल्यूएफडीएफ) को पूर्ण मान्यता प्रदान की.
(ii) डब्ल्यूएफडीएफ 1985 में स्थापित किया गया था और यह महासंघ वर्ष 2015 में अपनी 30 वीं वर्षगांठ मना रहा है.
(iii) विदित हो विश्व फ्लाइंग डिस्क फेडरेशन में 5 महाद्वीपों की 62 राष्ट्र सदस्य हैं.
(iv) डब्ल्यूएफडीएफ ने मई 2013 में आईओसी द्वारा अनंतिम मान्यता प्राप्त की थी
राफेल नडाल ने हैम्बर्ग ओपन 2015 का खिताब जीता
(i) स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने हैम्बर्ग ओपन खिताब जीत लिया. नडाल ने 2 अगस्त 2015 को हैम्बर्ग में आयोजित फाइनल में इटली के फेबियो फोगनीनी को 7-5, 7-5 से हराया.
(ii) राफेल नडाल ने सेमीफाइनल में इटली के आंद्रियस सेप्पी को 6-1, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था.
केंद्र सरकार और एनएससीएन-आईएम के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर
(i) केंद्र सरकार ने 3 अगस्त 2015 को नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) के साथ ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.
(ii) नगा लोगों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ताओं के माध्यम से समय-समय पर इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रयास किए गए थे.
(iii) वर्ष 1997 में एनएससीएन के साथ एक व्यापक समाधान की दिशा में एक ताजा प्रयास किया गया था.
(iv) भारत सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) ने छ: दशकों से मौजूद नगाओं की राजनीतिक समस्याओं पर आधारित वार्ता का सफल समापन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास 7 रेसकोर्स, नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए.
दीपा कर्माकर ने छ्ठी सीनियर आर्ट जिमनास्टिक एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
(i) प्रतिष्ठित भारतीय जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने 3 अगस्त 2015 को जापान स्थित छ्ठी सीनियर आर्ट जिमनास्टिक एशियन चैंपियनशिप में महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया.
(ii) इससे पहले दीपा ने ग्लास्गो स्थित वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में 14.725 अंक प्राप्त कर के तीसरा स्थान प्राप्त किया था.
रोलाण्ड फोल्गर मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए
(i) रोलाण्ड एस फोल्गर को 3 अगस्त 2015 को मर्सिडीज बेंज इंडिया के नए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
(ii) वह एबरहार्ड केर्न का स्थान लेंगे जो अब यूरोप में कंपनी के परिचालन करेंगे.
(iii) एबरहार्ड केर्न ने वर्ष 2012 से 2015 तक भारत में कम्पनी का संचालन किया है.
(iv) रोलाण्ड एस फोल्गर 1 अक्टूबर से मर्सिडीज बेंज इंडिया का कार्यभार संभालेंगे वह वर्तमान में मर्सिडीज बेंज मलेशिया के मौजूदा अध्यक्ष और सीईओ है,
वरिष्ठ लेखक रंगनाथ रामदयाल तिवारी 'हिन्दी रत्न सम्मान' से सम्मानित
(i) वरिष्ठ लेखक रंगनाथ रामदयाल तिवारी को 2 अगस्त 2015 को 'हिन्दी रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया.
(ii) दिल्ली के हिन्दी भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया.
समालोचक डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी, नाटककार और समीक्षक नरेन्द्र मोहन, बलदेव वंशी, हिंदी भवन के अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी और निधि गुप्ता ने 'हिन्दी रत्न सम्मान' रंगनाथ रामदयाल तिवारी को भेंट किया.

No comments :
Post a Comment