महाराष्ट्र सरकार ने डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा बढ़ाई
(ii) इसके अतिरिक्त मानव अंग प्रतिरोपण कानून (1994) में खामियों के संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गयी तथा मानव अंग प्रतिरोपण संबंधी अपराध के लिए सजा बढाई गयी.
(iii) जिन अधिकारियों के पास स्नातकोतर डिग्री है उन्हें विशेष प्रोत्साहन दिया जायेगा.
(iv) कैबिनेट ने महाराष्ट्र एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट एक्ट 2015 के मसौदे को भी मंजूर कर लिया, इससे एक्यूप्रेशर उपचार के बेहतर समन्वय में मदद मिलेगी.
(i) कॉमर्स इंडस्ट्रीज एसोसिएटेड चैंबर (एसोचैम) द्वारा स्टार्टअप उद्योग पर किए गए एक अध्ययन की रिपोर्ट 2 अगस्त 2015 को जारी की गई.
(ii) रिपोर्ट के अनुसार भारत में अगले पाँच वर्षों में स्टार्टअप उद्योग से एक दर्जन अरबपति बनेंगे. इन स्टार्टअप उद्योगों में ई-कॉमर्स, वित्तीय सेवा एवं तकनीक आधारित उद्योगों का सर्वाधिक योगदान होगा.
(iii) रिपोर्ट के अनुसार अगले पाँच वर्षों में चीन सहित दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों की स्टार्टअप कंपनियों में भारतीय कंपनियां शीर्ष पर होंगी.
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'तेल उद्योग सुरक्षा पुरस्कार' 2013-14 प्रदान किये
(i) केंद्रीय तेल उद्योग सुरक्षा निदेशालय (ओआईएसडी) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में तेल और गैस क्षेत्र से जुड़े विजेता संगठनों के मुख्य कार्यपालकों को वर्ष 2013-14 के लिए 'तेल उद्योग सुरक्षा पुरस्कार' प्रदान किए गए.
(ii) तेल उद्योग में विशेष सुरक्षा निष्पादन को बढ़ावा देने और उद्योग जगत के सदस्यों के बीच प्रतिस्पर्धा की एक सकारात्मक संस्कृंति कायम करने के उद्देश्य से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने वर्ष 1987 में तेल उद्योग सुरक्षा पुरस्कार की एक प्रणाली शुरू की थी.
द्वितीय विश्वयुद्ध के डमबस्टर्स बॉम्बिंग ऑपरेशन के पायलट जॉन लेस्ली मुनरो का निधन
(i) स्क्वाड्रन लीडर जॉन लेस्ली मुनरो का 4 अगस्त 2015 को न्यूज़ीलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया. वे 96 वर्ष के थे.
(ii) द्वितीय विश्वयुद्ध में न्यूज़ीलैण्ड द्वारा जर्मनी के खिलाफ किये गए डमबस्टर्स बॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान मुनरो ने वर्ष 1943 में जर्मन बांध पर बमबारी की थी.
(iii) इस मिशन में 133 पायलटो ने भाग लिया था जिनमें से केवल 77 ही जीवित वापिस आ सके.
स्क्वाड्रन लीडर मुनरो न्यूज़ीलैण्ड की बॉम्बर कमांड के प्रमुख रहे हैं.
अमलेंदु कृष्णा वर्ष 2015 के रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित
(i) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च(टीआईएफआर) के अमलेंदु कृष्णा को 3 अगस्त 2015 को वर्ष 2015 के रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया.
(ii) डॉ कृष्णा को एल्ज़ेब्रिक के थ्योरी, एल्ज़ेब्रिक साइकिल और थ्योरी ऑफ़ मोटिव्स में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
(iii) यह पुरस्कार संयुक्त रूप से द एब्डस सलम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (डीएसटी, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया), इंटरनेशनल मैथेमेटिकल यूनियन(आई एमयू) प्रदान किया गया है.
(iv) वह वर्ष 2004 से 2005 तक इंस्टिट्यूट ओड एडवांस स्टडी इन प्रिंसटन, न्यू जर्सी के स्कूल ऑफ़ मैथेमेटिक्स के सदस्य बने.
बिहार विधानसभा में ‘बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार विधेयक-2015’ पारित
(i) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में ‘बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार विधेयक-2015’ को पेश किया, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया.
(ii) ‘बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार विधेयक-2015’ के साथ ही साथ बिहार विधानसभा ने तीन अन्य विधेयकों- बिहार मूल्यवर्द्धित कर (संशोधन एवं विधिमान्यकरण) विधेयक 2015, बिहार कराधान विवाद समाधान विधेयक- 2015 और बिहार भूमि विवाद निराकरण (संशोधन) विधेयक 2015 पर भी विधानसभा ने अपनी मुहर लगा दी.
झारखंड सरकार ने एसीबी को रिश्वत मामले में मंत्री और लोक सेवकों को गिरफ्तार करने का अधिकार दिया
(i) झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को रिश्वत लेने पर पकड़े जाने के मामलों में मंत्री, विधायक और वरिष्ठ लोक सेवकों को बिना किसी संबंधित अधिकारियों की अनुमति के गिरफ्तार करने का अधिकार 4 अगस्त 2015 को दिया.
(ii) एसीबी के नियम बदलने का फैसला मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया. इसके साथ सतर्कता ब्यूरो को नया नाम और अधिक शक्ति प्रदान की गई.
ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्राम पंचायतों के लिए 'समन्वय' वेब पोर्टल का शुभारंभ किया
(ii) इस पोर्टल में ग्राम पंचायतों के लिए संघ और राज्य सरकारों की ओर से शुरू की गई योजनाओं का संकलन है.
(iii) यह वेब पोर्टल सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत शुरू की गई स्किमों की योजना और कार्यान्वयन में सांसदों को मदद करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.
(iv) ‘समन्वय’ के अंतर्गत सभी राज्यों की 1800 से अधिक योजनाओं को शामिल किया गया है.
(v) इसके अतिरिक्त चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति की निगरानी करने के लिए 'पंचायत दर्पण' नामक पत्रिका को भी जारी किया.
गुड़गांव पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के माध्यम से 1000 बच्चों को खोजा
(i) रेलवे पुलिस द्वारा लापता बेसहारा बच्चों का पता लगाने और उनके माता पिता के साथ उन्हें पुनर्मिलन कराने का कार्यक्रम ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अगस्त 2015 के पहले सप्ताह में चर्चा में रहा.
(ii) इसके तहत हरियाणा पुलिस ने एक माह में 1094 बच्चों को खोज निकालने में सफलता अर्जित की.
(iii) हरियाणा के आइजी श्रीकांत जाधव के नेतृत्व में एक जुलाई से शुरु हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी.
(iv) सबसे अधिक बच्चे पानीपत की इंडस्ट्रीयल ऐरिया से मिले. जिन्हें उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया.
(v) विदित हो कि ऑपरेशन मुस्कान’ कार्यक्रम को रेलवे पुलिस द्वारा 1 जुलाई 2015 को डिंडीगुल (तमिलनाडू) से प्रारंभ किया गया था.
न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त
(i) न्यायमूर्ति इकबाल अहमद अंसारी को पटना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश 3 अगस्त 2015 को नियुक्त किया गया. अंसारी पटना उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं.
(ii) अंसारी को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा नियुक्त किया गया.
(iii) उनकी नियुक्ति 1 अगस्त 2015 से प्रभावी हो गई. अंसारी न्यायमूर्ति एल. नरसिम्हा रेड्डी का स्थान लेंगे.
एयरटेल ने वाईटीएस सोल्यूशन्स का अधिग्रहण किया
(i) भारती एयरटेल ने वित्तीय उत्पाद एवं मोबाइल भुगतान उद्यम वाईटीएस सोल्यूशन्स का अगस्त 2015 में अधिग्रहण किया.
(ii) एयरटेल ने अपनी इस नवनिर्मित कंपनी एयरटेल एम कॉमर्स सर्विसेज़ लिमिटेड (एएमएसएल) के लिए मनीष खेड़ा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया.
(iii) कंपनी ने अधिग्रहण के मूल्य के बारे में खुलासा नहीं किया. नियुक्त होने के पश्चात् खेड़ा भारती एयरटेल (भारत तथा दक्षिण एशिया) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल को रिपोर्ट करेंगे.
(iv) इस अधिग्रहण से एयरटेल वर्ष 2011 में आरम्भ किये गए मोबाइल वॉलेट “एयरटेल मनी” को बढ़ावा दे सकेगी.
भारत ने दक्षिण एशिया बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
(i) भारतीय टीम ने श्रीलंका स्थित कोलम्बो में 3 अगस्त 2015 को 3X3 दक्षिण एशिया बास्केटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीता.
(ii) फाइनल मैच में भारतीय टीम का मुकाबला श्रीलंका की रेड्स टीम के साथ था. भारत ने यह मैच 21-10 से जीता.




No comments :
Post a Comment