केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मनरेगा के श्रमिकों को मजदूरी सीधे उनके खातों में जारी करने को मंजूरी दी
(i) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) के तहत काम में लगे श्रमिकों को मजदूरी सीधे उनके खातों में जारी करने को मंजूरी 5 अगस्त 2015 को प्रदान की.
(ii) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली में मनरेगा की इस योजना को मंजूरी दी.
(iii) इस योजना के तहत मनरेगा की मजदूरी राज्य रोजगार गारंटी कोष विंडो का इस्तेमाल करते हुए सीधे मजदूरों के खातों में जारी की जाएगी.
(iv) यह राशि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप राज्य क्रियान्वयन एजेंसियों की ओर से जारी किये जान वाले निधि हस्तांतरण आदेश के आधार पर जारी की जाएगी.
(i) सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेज़ (सीबीडीटी) ने दो बहु-राष्ट्रीय कंपनियों के साथ 3 अगस्त 2015 को दो अग्रिम मूल्य निर्धारण समझौतों (एपीए) पर हस्ताक्षर किये. इस समझौते का उद्देश्य कर निर्धारण में निश्चितता लाना है.
(ii) इसमें पहली बार एपीए सहित रोलबैक का प्रावधान भी दिया गया है जिसके अनुसार कर निर्धारण को नौ वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है जो अभी पांच वर्ष तक है.
(iii) इससे सीबीडीटी द्वारा एपीए समझौतों पर हस्ताक्षर करने की संख्या 14 हो गयी है जिसमें 13 स्वतंत्र समझौते हैं.
(iv) यह समझौते टेलीकम्यूनिकेशन, तेल अन्वेषण, फार्मास्युटिकल्स, फाइनेंस, बैंकिंग तथा सॉफ्टवेयर से संबंधित हैं.
फिक्की ने इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) के साथ समझौता किया
(i) भारतीय उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) ने इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) के साथ 5 अगस्त 2015 को एक समझौता किया.
(ii) फिक्की ने यह समझौता सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को प्रतिस्पर्धी बनाने और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण देने के लिए तथा आईएलओ के साथ अपनी भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए किया.
(ii) प्रत्येक चरण एक साल या उससे ज्यादा अवधि का होगा और उन पर एक टेक्निकल पार्टनरशिप एग्रीमेंट के तहत अमल किया जाएगा. विदित हो कि फिक्की भारत के अग्रणी उद्योग संगठनों में से एक है.
फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं की सूची जारी की
(i) अमेरिकी पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने दुनिया के सबसे कमाऊ अभिनेताओं की (34 अभिनेताओं की) सूची अगस्त 2015 के पहले सप्ताह में जारी की.
(ii) इस सूची को ‘द वर्ल्डस हाईएस्ट-पेड एक्टर्स 2015’ (The World's Highest-Paid Actors 2015) नाम दिया गया है.
(iii) फोर्ब्स की इस सूची में बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार दुनिया के शीर्ष 10 कमाऊ अभिनेताओं की सूची में शामिल किये गए हैं.
(iv) फोर्ब्स की इस सूची में भारत के कुल पांच अभिनेताओं (अमिताभ बच्चन,सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरुख खान,रणबीर कपूर) को जगह मिली है.
भारत और मोजाम्बिक के बीच अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देने हेतु समझौता
(i) भारत एवं मोजाम्बिक ने नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये.
(ii) इस समझौते पर मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिपे न्यूसी की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए.
(iii) भारत और मोजाम्बिक के बीच वर्ष 2014-15 में 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर का व्यापार हुआ है. दोनों देशों के बीच व्यापार पिछले 5 वर्षों में 5 गुना हो गया.
(iv) भारत के अफ्रीका में कुल निवेश का करीब 25 प्रतिशत मोजाम्बिक में है. वर्तमान में भारत का मोजाम्बिक में निवेश मुख्य रूप से हाइड्रोकार्बन और कोयला क्षेत्रों में 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का हैं.
(v) मोजाम्बिक के लोगों के लिए भारत उच्च शिक्षा और उच्च गुणवत्ता स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं हेतु एक महत्वपूर्ण स्थान है.
अलका पांडा भारतीय मानक ब्यूरो की महानिदेशक नियुक्त
(i) आईएएस अधिकारी अलका पांडा को 1 अगस्त 2015 को भारतीय मानक ब्यूरो की महानिदेशक नियुक्त किया गया.
(ii) राजस्थान की निवासी अलका ओडिशा काडर से हैं तथा वह केमिस्ट्री में स्नातकोतर हैं. इससे पहले वे भारतीय मानक ब्यूरो में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं.
संसद ने दिल्ली उच्च न्यायालय संशोधन विधेयक,2015 को मंजूरी प्रदान की
(i) संसद ने 5 अगस्त 2015 को ‘दिल्ली उच्च न्यायालय संशोधन विधेयक 2015’ को मंजूरी प्रदान की. यह विधेयक दिल्ली उच्च न्यायालय के संचालन को सुगम बनाने में मदद करेगा.
(ii) इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली उच्च न्यायालय अधिनियम, 1966 में संशोधन करना है.
(iii) यह विधेयक मई 2015 में राज्य सभा से पारित हो चुका है. इस संशोधन विधेयक के लागू होने पर दिल्ली उच्च न्यायलय 2 करोड़ रुपए तक के धन संबंधी दीवानी वादों को दिल्ली की नौ जिला अदालतों में स्थानांतरित कर सकेगी.
(iii) वर्तमान में कम मूल्य की सम्पत्ति से जुड़े वादों को उच्च न्यायालय में दायर करना होता है क्योंकि 20 लाख रूपये और उससे अधिक राशि से जुड़े दीवानी वाद इसके क्षेत्राधिकार में आते हैं.
फैशन डिज़ाइनर आर्नोल्ड स्कासी का निधन
(i) कनाडा में जन्में डिज़ाइनर आर्नोल्ड स्कासी का 5 अगस्त 2015 को मैनहैटन स्थित न्यूयॉर्क-प्रेस्बेटेरियन हॉस्पिटल में निधन हो गया. वे 85 वर्ष के थे.
(ii) उन्होंने मिडटाउन मैनहट्टन में अमेरिकी परिधानों के साथ फ्रेंच फैशन को भी नयी दिशा दी थी. उनके द्वारा डिज़ाइन किये गए परिधान पहनकर वर्ष 1969 में बारबरा स्ट्रीसैंड अकैडमी अवार्ड्स में शामिल हुईं.
(iii) इसके अतिरिक्त 20 वर्ष बाद बारबरा बुश अपने पति जॉर्ज बुश के राष्ट्रपति बनने पर सम्मान समारोह में शामिल हुई उस दौरान उन्होंने स्कासी की बनाई नीले वेलवेट की ड्रेस पहनी थी.
हरियाणा सरकार ने ‘बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम’ अभियान की घोषणा की
(i) हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग ने ‘बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम’ अभियान की घोषणा 4 अगस्त 2015 को की.
(ii) हरियाणा सरकार के ‘बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेटियों से 'ध्वजारोहण' कराया जायेगा.
(iii) ‘बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत हरियाणा के 10,000 सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर गांव की बेटियां ध्वजारोहण करेंगी.
(iv) राज्य के इतिहास में यह नजारा पहली बार देखने को मिलेगा. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है.
मुरुगप्पा ग्रुप ने ओर्गेनो कॉर्प के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने हेतु समझौता किया
(i) मुरुगप्पा समूह की पानी शुद्ध करने की कंपनी पोल्यूटेक लिमिटेड ने 4 अगस्त 2015 को जापान आधारित ओर्गेनो कॉर्प के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने हेतु समझौता किया.
(ii) मुरुगप्पा समूह इस संयुक्त उद्यम में 51 प्रतिशत हिस्सेदार होगा जबकि बाकी हिस्सा ओर्गेनो कॉर्प के पास होगा.
(iii) यह नया उद्यम जल संशोधन की आवश्यकताओं को पूरा करने के सहायता करेगा.
(iv) मुरुगप्पा का पोल्यूटेक जल संशोधन संयंत्रों के लिए कल-पुर्जों तथा उपकरणों का निर्माण करता है. यह समूह कच्चे पानी के संशोधन में पिछले 30 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘थारी पेंशन थारे पास’ पेंशन योजना शुरु की
(i) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 4 अगस्त 2015 को ‘थारी पेंशन थारे पास’ नाम से पेंशन योजना की चंडीगड़ में शुरुआत की.
(ii) इस योजना में मार्च 2015 से मई 2015 तक की बकाया पेंशन के अलावा जुलाई की 119 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन राशि भी शामिल है.
(iii) योजना के अंतर्गत मार्च से जून 2015 तक बकाया 13.23 करोड़ रुपए की पेंशन राशि को भी स्थानांतरित कर दिया.
(iv) इस योजना के तहत हरियाणा के सभी 6757 गांवों को भी बैंकिंग से जोड़ा जाएगा. दूरदराज के गांवों के लिये मोबाइल बैंकिंग सुविधा दी जाएगी.
(v) वे गांव जहां किसी भी बैंक की कोई शाखा नहीं हैं, वहां आसपास के गांवों में स्थित बैंकों के व्यवसाय संवाददाता एजेंटों (BCAs) और डाकघरों के माध्यम से पेंशन वितरित की जाएगी.
(v) एपीए क्या है
एपीए अंतरराष्ट्रीय लेनदेन तथा हस्तांतरण की कीमतों को व्यवस्थित करने के लिए पूर्व नियोजित समय पर अपनाये गए साधन हैं. इस समय दो प्रकार के एपीए कार्यरत हैं जिनमें एकपक्षीय तथा द्विपक्षीय एपीए शामिल हैं.
स्वतन्त्र अथवा एकतरफा एपीए वे समझौते हैं जिन्हें भारतीय करदाताओं तथा सीबीडीटी द्वारा सहमति प्राप्त है तथा इसमें कर एकत्रित करने वाली अथॉरिटी का कोई हस्तक्षेप नहीं होता. दूसरी ओर, द्विपक्षीय एपीए के अनुसार कर एकत्रित करने वाली अथॉरिटी तथा समझौते में शामिल दोनों देश शामिल होते हैं
(i) नासा ने अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने के लिए रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉसमॉस के साथ 5 अगस्त 2015 को 490 मिलियन अमेरिकी डॉलर का समझौता किया.
(ii) कांग्रेस से मिलने वाले कोष की कमी के बीच नासा ने रूस की अंतरिक्ष एजेंसी से समझौता किया.







No comments :
Post a Comment