आरबीआई ने शहरी क्षेत्रों के बैंकों को शाखा स्थान परिवर्तन और विलय करने की अनुमति प्रदान की
(i) भारतीय रिजर्व बैंक द्वार 6 अगस्त 2015 को जारी की गई एक अधिसूचना के अनुसार बैंकों को और अधिक परिचालन स्वतंत्रता प्रदान करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों के बैंकों को अपनी शाखा स्थान में परिवर्तन करने , बंद करने और विलय करने की अनुमति प्रदान की.
(ii) इस सम्बन्ध में निर्णय लेने के लिए वह पूरी तरह से स्वतंत्र होंगे.
(iii) अधिसूचना के अनुसार बैंक को कार्यालय की वास्तविक स्थानांतरण, विलय या बंद होने की जानकारी पहले ही ग्राहकों को देनी होगी.
(i) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने आपदा अनुसंधान एवं प्रतिरोधक क्षमता निर्माण संबंधी केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
(ii) एनआईडीएम के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर संतोष कुमार और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस.के. सोपोरी ने गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
(iii) इस समझौता ज्ञापन के द्वारा एनआईडीएम, भारत में पहली बार आपदा प्रबंधन में एमफिल और पीएचडी कार्यक्रम प्रारंभ करने के लिए जेएनयू को 3 वर्ष की अवधि तक (वर्ष 2015-16 से 2017-18 तक) 4.14 करोड़ रुपए (1.38 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की दर पर) की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा.
(iv) इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य अंतर्विषयक संरचना के भीतर अनुसंधान, शिक्षण, क्षमता और मानव शक्ति विकास प्रारंभ करना है.
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील ने शॉपर्स स्टॉप के साथ समझौता किया
(i) ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील ने डिजिटल बाजार शुरू करने के लिए रिटेल चेन शॉपर्स स्टॉप के साथ समझौता किया.
(ii) स्नैपडील की पहुंच और इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा लेने के उद्देश्य से शॉपर्स स्टॉप ने यह समझौता किया गया.
(iii) इस समझौते के तहत स्नैपडील के जरिए शॉपर्स स्टाप के सामानों की डिलिवरी की जाएगी और उपभोक्ता के लिए शॉपर्स स्टॉप ब्रांड स्टोर से अच्छे प्रोडक्ट, अच्छी कीमत और बेहतर अनुभव के साथ खरीदने का विकल्प उपलब्ध होगा.
फ़ोर्ब्स द्वारा टेक्नोलॉजी क्षेत्र में विश्व के 100 अरबपतियों की सूची जारी
(i) फ़ोर्ब्स ने 5 अगस्त 2015 को टेक्नोलॉजी क्षेत्र में विश्व के 100 सबसे अमीर अरबपतियों की सूची जारी की.
(ii) इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के 59 वर्षीय बिल गेट्स 79.6 बिलियन डॉलर के साथ प्रथम स्थान पर हैं जबकि ओरैकल के 70 वर्षीय लैरी एलिसन 50 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अमेज़न डॉट कॉम के 51 वर्षीय जेफ़ बेज़ोस 47.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
आसियान के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित
(i) आसियान के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन 4 अगस्त से 6 अगस्त 2015 के बीच मलेशिया, कुआलालंपुर में आयोजित किया गया.
(ii) मलेशिया के विदेश मामलों के मंत्री अनीफा अमन ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की.
(iii) यह सम्मेलन आसियान समुदाय बनाने के लिए ‘अवर पीपुल, अवर कम्यूनिटी, अवर विजन’ के तहत आयोजित किया गया.
(iv) सभी देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि बनाए रखने के लिए चल रहे प्रयासों पर चर्चा की.
(v) आसियान के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में भारत के विदेश राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने भाग लिया था.
(vi) आसियान
दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, आसियान) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं. इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है.
द्वितीय विश्व युद्ध के नायक कर्नल हरवंत सिंह का निधन
(i) द्वितीय विश्व युद्ध के नायक कर्नल हरवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का पटियाला में 4 अगस्त 2015 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
(ii) वे वर्ष 1947 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर फ्लैग होस्टिंग सेरमनी के ऑफिसर-इन-चार्ज थे.
अमित्वा घोष स्नैपडील के इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष नियुक्त
(i) अमित्वा घोष को 6 अगस्त 2015 को ई-कॉमर्स पोर्टल स्नैपडील का इंजीनियरिंग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
(ii) उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए वे कंपनी के बेंगलुरु स्थित तकनीकी केंद्र की अध्यक्षता करेंगे.
(iii) इससे पहले वे टैक्सी फॉर श्योर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे. वे ट्रिब्यून डिजिटल वेंचर्स की भारतीय इंजीनियरिंग टीम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
लोकसभा ने परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक, 2015 पारित किया
(i) चेक बाउंस की स्थिति में निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए 6 अगस्त 2015 को लोकसभा ने परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक 2015 पारित किया.
(ii) यह विधेयक अधिनियमित होने के पश्चात परक्राम्य लिखत अधिनियम,1881 का स्थान लेगा.
(iii) यह अधिनियम प्रॉमिस्री नोट, एक्सचेंज ऑफ़ बिल, चेक को परिभाषित करता है इसके अतिरिक्त यह विधेयक चेक बाउंस जैसे मुद्दों के लिए दंड का निर्धारण करता है.
एसईआरबी और सीएमयू के बीच समझौता
(i) भारत के साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) ने कार्नेजी मेलॉन यूनिवर्सिटी (सीएमयू)- अमेरिका के साथ अगस्त 2015 में समझौता किया.
(ii) इस समझौते के तहत सीएमयू में साइंस, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में कम से कम 5 प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों को प्रति वर्ष डॉक्टोरल रिसर्च के लिए प्रोत्साहित दिया जायेगा.
(iii) इस समझौता ज्ञापन के तहत वर्ष 2016-17 से 2020-21 के दौरान चयनित भारतीय छात्रों पर एसईआरबी, 2.4 मिलियन डॉलर खर्च करेगा,
(iv) जबकि सीएमयू कम से कम 5 मिलियन डॉलर खर्च करेगा. इस प्रवासी डॉक्टोरल फेलोशिप प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में राष्ट्रीय क्षमता का निर्माण करना है, जहां देश हित में शोधकर्ताओं की प्रतिभा की आवश्यकता है.
जहाना नेम्तसोव पोलैंड के सॉलिडेरिटी पुरस्कार 2015 से सम्मानित
(i) रूस के दिवंगत राजनीतिज्ञ बोरिस नेम्तसोव की बेटी जहाना नेम्तसोव को 5 अगस्त 2015 को पोलैंड के सॉलिडेरिटी पुरस्कार 2015 से सम्मानित किया गया.
(ii) नेम्तसोव ने लोकतंत्र और मानव अधिकारों के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया.
(iii) जहाना नेम्तसोव ने मानवाअधिकार पुरस्कार राशि के रुप में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्राप्त किए. वर्तमान में, नेम्तसोव बर्लिन में जर्मन प्रसारक डॉयचे वेले में कार्यरत है.



No comments :
Post a Comment