Best of Luck For Your Exam

Daily GK Update 10th And 11th August 2015

जैव र्इंधन मिश्रित हाई स्पीड डीजल का शुभारंभ
(i) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर ‘जैव र्इंधन मिश्रित हाई स्पीड डीजल’ का शुभारंभ किया.
(ii) इस अवसर पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने नई दिल्ली और विशाखापत्तनम (एचपीसीएल द्वारा), हल्दिया (बीपीसीएल द्वारा) और विजयवाड़ा (आईओसीएल द्वारा) में ओएमसी के चुनिंदा खुदरा बिक्री केंद्रों में बायोडीजल मिश्रित हाई स्पीड डीजल के विपणन की घोषणा की. 
(iii) डीजल उपभोक्ताओं के लिए ‘जैव-डीजल बी-5’ मिश्रण की शुरूआत के लिए भारत के खुदरा क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण कदम है. 
(iv) एमओपी एंड एनजी मंत्रालय की हरित पहल के रूप में बायोडीजल मिश्रित हाई स्पीड डीजल की शुरूआत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा की गई है. 

भारत ने एशियन युवा शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया
(i) भारत ने दक्षिण कोरिया में 10 अगस्त 2015 को संपन्न एशियन युवा शतरंज प्रतियोगिता में 17 पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया.
(ii) भारत ने 17 पदकों के साथ ओवरऑल ख़िताब जीता. भारत की कुल पदक संख्या में 5 स्वर्ण, 5 रजत तथा 7 कांस्य पदक शामिल हैं.
(iii) प्रतियोगिता में ईरान चार स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि वियतनाम ने एक स्वर्ण, दो रजत तथा एक कांस्य पदक प्राप्त करके तीसरा स्थान अर्जित किया.

डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने पटना में नई केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘नई मंजिल’ का शुभारंभ किया
(i) केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने नई केंद्रीय क्षेत्र योजना ‘नई मंजिल’ का पटना में शुभारंभ किया. 
(ii) देश में अल्पसंख्यक समुदायों की प्रगति और सशक्तिकरण के संबंध में समग्र दृष्टिकोण एवं अल्पसंख्यकों के कल्याण में सुधार लाने के लिए यह योजना प्रारंभ की गई. वित्त वर्ष 2015-16 के बजट भाषण में इसकी घोषणा केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की गई थी.
(iii) नई मंजिल योजना सामान्य रूप से अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से मुसलमानों की शैक्षिक और जीविकोपार्जन की जरूरतों में सहायता प्रदान करेगी, 
(iv) क्यों‍कि मुसलमान शैक्षिक योग्यताओं में अन्य अल्पसंख्यक समुदायों से पीछे हैं. यह योजना स्कूल से बाहर आए या बीच में ही पढ़ाई छोड़ चुके सभी छात्रों और मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक नई दिशा और एक नया लक्ष्य  प्रदान करती है.

हॉकी इंडिया ने गुरबाज सिंह को 9 माह के लिए निलंबित किया
(i) भारत के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी गुरबाज सिंह को 10 अगस्त 2015 को 9 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया उन पर टीम में गुटबाजी में शामिल रहने का आरोप है.
(ii) इस निलंबन से गुरबाज 9 मई 2016 तक नहीं खेल पाएंगे. इससे उनके वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में खेलने का सपना टूट सकता है.
(iii) हरबिंदर सिंह की अगुआई वाली हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने मिडफील्डर और पूर्व भारतीय कोच ज्यूड फेलिक्स के साथ बैठक के बाद गुरबाज को निलंबित करने का फैसला किया. 

सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 15% की कमी
(i) औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के आंकड़ों के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 15% की कमी दर्ज की गई है. डीआईपीपी द्वारा इसकी घोषणा अगस्त 2015 के दूसरे सप्ताह में की गई.
(ii) डीआईपीपी के अनुसार, सेवा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) अप्रैल-मई 2015 में 15 प्रतिशत घटकर 48.8 करोड़ डालर रहा. 
(iii) औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले वर्ष इसी अवधि में 57.4 करोड़ डालर का निवेश आया था.
(iv) सेवा क्षेत्र में बैंकिंग, बीमा, आउटसोर्सिंग, अनुसंधान एवं विकास, कूरियर एवं प्रौद्योगिकी परीक्षण जैसे क्षेत्र शामिल हैं. देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सेवा क्षेत्र का योगदान 60 प्रतिशत से अधिक है.

आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त
(i) केंद्र सरकार ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के आचार्य देवव्रत को 8 अगस्त 2015 को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया. 
(ii) उनकी नियुक्ति कार्य ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. निवर्तमान में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का प्रभार जनवरी 2015 से राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पास था.
(iii) हिमाचल के नए राज्यपाल आचार्य देवव्रत पिछले 35 सालों से हरियाणा स्थित कुरुक्षेत्र गुरुकुल में प्राचार्य हैं. इस गुरुकुल का संचालन आर्य प्रतिनिधि सभा, रोहतक द्वारा किया जाता है. उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए अमेरिकन बायोग्राफिकल इंस्टिट्यूट से अमेरिकन मेडल ऑफ ऑनर मिल चुका है.

रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल नियुक्त
(i) केंद्र सरकार ने रामनाथ कोविंद को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया. पेशे से वकील कोविंद दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते थे. 
(ii) वह भाजपा दलित मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे हैं तथा निवर्तमान में ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष हैं. कोविंद वर्ष 1994 से वर्ष 2006 तक दो बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं. 
(iii) इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त भार संभाल रहे थे.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत रैंकिंग जारी
(i) केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 8 अगस्त 2015 को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को बेहतर ढंग से लागू करने वाले 476 शहरों की सूची जारी की तथा उन्हें स्वच्छ भारत रैंकिंग प्रदान की. 
(ii) इसमें कर्नाटक का मैसूर पहले एवं तमिलनाडु का तिरुचिरापल्ली दूसरे स्थान पर हैं. 
(iii) मंत्रालय ने ‘2008 राष्ट्रीय स्वच्छता नीति’ के तहत 2014 -15 में यह सर्वेक्षण कराया था. मंत्रालय के अनुसार, एक लाख की आबादी वाले 31 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सभी 476 प्रथम श्रेणी के शहरों में स्वच्छता के सभी मापदंडों का सर्वेक्षण किया गया.

राघवेंद्र गडगकर जर्मनी के ‘द क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ़ द मेरिट’ से सम्मानित
(i) भारतीय समाज जैवविज्ञानी (सोशियोबायलॉजिस्ट) राघवेंद्र गडगकर को 7 अगस्त 2015 को जर्मनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ़ द मेरिट’ से बेगलुरु स्थित जर्मन वाणिज्य दूतावास में सम्मानित किया गया. 
(ii) उन्हें व्यवहार पारिस्थितिकी (बिहेवियरल इकॉलजी) और सोशियोबायॉलजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. 
(iii) उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच रिसर्च कॉरपोरेशन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

No comments :

Post a Comment

 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...