अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र में बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया
(i) बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 10 अगस्त 2015 को महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.
(ii) मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र में बाघ पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमिताभ बच्चन को राज्य में बाघ संरक्षण परियोजना का ब्रांड एंबेसडर का अनुरोध किया था.
(iii) मुनगंटीवार ने 29 जुलाई 2015 को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर अमिताभ बच्चन को एक अनुरोध पत्र लिखा था.
(iv) अमिताभ बच्चन ने औपचारिक पत्र के माध्यम से मुनगंटीवार का प्रस्ताव और निमंत्रण स्वीकार कर लिया.
(i) उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 अगस्त 2015 को बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए दिशा निर्देशों में संशोधन को मान्यता प्रदान की.
(ii) इस संशोधन के पश्चात् मुख्यमंत्री को किसी भी अन्य संशोधन करने कर अधिकार प्राप्त होगा.
(iii) यह पुरस्कार ग़ज़ल, दादरा तथा ठुमरी के गायकों को इस क्षेत्र में विशेष पहचान प्राप्त करने पर दिया जाता है.
(iv) पुरस्कार प्राप्त करने के लिए गायक को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए तथा उसकी आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए.
(v) पुरस्कार में 5 लाख रूपए नगद, एक अंगवस्त्रम तथा एक प्रमाण पत्र शामिल है.
आधार कार्ड सभी सरकारी योजनाओं के लिए अनिवार्य नहीं: सर्वोच्च न्यायालय
(i) सर्वोच्च न्यायालय ने 11 अगस्त 2015 को दिये अपने एक फैसले में कहा कि सभी सरकारी योजनाओं के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी ‘आधार कार्ड’ जरूरी नहीं है.
(ii) इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इसका इस्तेमाल सिर्फ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जा सकता है.
भारतीय मूल के सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ नियुक्त
(i) इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी गूगल ने भारतीय मूल के सुंदर पिचाई को 10 अगस्त 2015 को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया.
(ii) वे गूगल के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज का स्थान लेंगे, जिन्हें गूगल की नई पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है.
‘स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन यूटीलिटीज थर्ड एनुअल इंटीग्रेटेड रेटिंग’ पुस्तिका का विमोचन किया
(i) केंद्रीय बिजली, कोयला तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूष गोयल ने 10 अगस्त 2015 को ‘स्टेट डिस्ट्रीब्यूशन यूटीलिटीज थर्ड एनुअल इंटीग्रेटेड रेटिंग’ नामक पुस्तिका (रिपोर्ट पुस्तिका) का विमोचन किया.
(ii) इस पुस्तिका में रेटिंग वर्ष 2011-12 और 2012-13 के लिए रेटिंग प्रक्रिया का विवरण दिया गया है.
(iii) कुल 40 राज्यों की वितरण इकाइयों को शामिल करते हुए रेटिंग वर्ष 2013-14 के लिए नामित क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा तीसरी प्रक्रिया भी इसमें शामिल है.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ एम वीरप्पा मोइली को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया
(i) भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 10 अगस्त 2015 को नई दिल्ली में संसद के सदस्य (लोकसभा) डॉ एम वीरप्पा मोइली को वर्ष 2014 के 24वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया.
(ii) डॉ. मोइली को यह सम्मान कन्नड़ में रचित उनके महाकाव्य ‘श्री रामायण महान्वैष्णम’ के लिए दिया गया.
(iii) पाँच खंडों में विभाजित रामायण महान्वेषण कन्नड़ में वर्ष 2007 में प्रकाशित हुआ था. बाद में कविता का अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और तमिल में अनुवाद किया गया.
गूगल ने अपनी नई मूल कंपनी एल्फाबेट इंक का शुभारंभ किया
(i) सर्च इंजन गूगल इंक ने 10 अगस्त 2015 को एक नई मूल कंपनी अल्फाबेट इंक का शुभारम्भ किया, इसमें सर्च तथा विज्ञापन के फायदेमंद विभाग को अलग किया गया है.
(ii) इसकी स्थापना गूगल की संगठनात्मक संरचना के पुनर्गठन के तहत की गयी है, इससे कंपनी को लाभ तथा अवसर प्राप्त होंगे.
(iii) इसके चलते गूगल को सार्वजनिक रूप से अल्फाबेट इंक द्वारा प्रस्थापित किया जायेगा तथा इसके सभी शेयर स्वतः नई मूल कंपनी को स्थानांतरित कर दिए जायेंगे.
(iv) अल्फाबेट इंक में सर्च इंजन तथा अन्य सहायक कम्पनियां शामिल होंगी.
आईएएएफ ने 28 एथलीटों को संदिग्ध डोपिंग के कारण निलंबित किया
(i) इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ़ एथलेटिक्स फेडरेशन (आईएएएफ) ने 11 अगस्त 2015 को 28 एथलीटों को डोपिंग अपराध के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया.
(ii) इन एथलीटों ने हेलंसिकी और ओसाका में वर्ष 2005 तथा वर्ष 2007 में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था. प्रयोगशाला की जांच के बाद इन्हें संदिग्ध डोपिंग अपराध के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया.
भारत तथा विश्व बैंक के मध्य एनसीआरएमपी-II हेतु 308.40 मिलियन डॉलर का समझौता
(i) केंद्र सरकार तथा विश्व बैंक के मध्य 11 अगस्त 2015 को 308.40 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये गए.
(ii) यह समझौता राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम उपशमन कार्यक्रम (एनसीआरएमपी-II) के तहत किया गया है. इस पर गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल ने भी हस्ताक्षर किये हैं.
(iii) इस समझौते पर केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक विभाग के संयुक्त सचिव राज कुमार तथा विश्व बैंक की ओर से भारत में कार्यक्रम प्रमुख जॉन ब्लोम्क्विस्ट द्वारा हस्ताक्षर किए गए.
प्रख्यात मराठी रंगमंच अभिनेता भालचंद्र पेंधरकर का निधन
(i) प्रख्यात मराठी रंगमंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता भालचंद्र पेंधरकर का मुंबई के एक निजी अस्पताल में 11 अगस्त 2015 को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया.
(ii) भालचंद्र का जन्म आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में 25 नवंबर 1921 को हुआ था. भालचंद्र को अन्ना के नाम से भी जाना जाता था. वे नाटक ‘‘दुरीतांचे तिमिर जावो’’ में अभिनय के कारण लोकप्रिय हुए.
(iii) भालचंद्र ने पंडितराव जगन्नाथ, गीता गत्ती ज्ञानेश्वर, शाबाश बीरबल शाबाश आदि नाटकों के माध्यम से मराठी रंगमंच के विकास में योगदान दिया.
कोच्ची, वर्ल्ड टूरिज्म सिटिज फेडरेशन काउंसिल में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर
(i) बीजिंग में स्थित वर्ल्ड टूरिज्म सिटिज फेडरेशन काउंसिल के सदस्य के रूप में 10 अगस्त 2015 को शामिल होने वाला कोच्ची पहला भारतीय शहर बन गया है.
(ii) वर्ल्ड टूरिज्म सिटिज फेडरेशन काउंसिल द्वारा कोच्ची को औपचारिक सदस्य बनाने के लिए भेजे गए निमंत्रण को केरल पर्यटन विभाग के मेयर टोनी चम्मानी ने स्वीकृत कर सदस्यता से सम्बंधित दस्तावेज भारत में चीन के राजदूत ले युचेंग को सौंप दिया.
(iii) संस्कृति, खेल और पर्यटन के क्षेत्र में भोजन, मार्शल आर्ट और सांप तथा ड्रैगन नौकायन आदि में भागीदारी के आधार पर समुचित आवश्यकताओं को पूरा करने के कारण कोच्ची को यह सदस्यता प्रदान की गयी है.




No comments :
Post a Comment