संजय जलोना एल एंड टी इंफोटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नियुक्ति
(i) लार्सन एंड टुब्रो ने 11 अगस्त 2015 को संजय जलोना को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई एल एंड टी इंफोटेक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की घोषणा की.
(ii) एल एंड टी इंफोटेक में कार्यभार संभालने से पहले जलोना इंफोसिस में कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे.
(iii) इंफोसिस में अपने 15 वर्षों के कार्यकाल के दौरान जलोना ने संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और भारत में वरिष्ठ पदों का नेतृत्व किया.
(i) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रक्सौल (भारत) से एमलेखगंज (नेपाल) तक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति हेतु पाइप लाइन के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी दी.
(ii) यह समझौता ज्ञापन तेल और गैस के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देगा और नेपाल को पेट्रोलियम उत्पादों की दीर्घकालिक आपूर्ति सुरक्षित करेगा.
न्यायमूर्ति जयंत पटेल गुजरात उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
(i) न्यायमूर्ति जयंत पटेल को गुजरात उच्च न्यायालय का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश 12 अगस्त 2015 को नियुक्त किया गया.
(ii) न्यायमूर्ति पटेल कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवानिवृत्त हुए न्यायमूर्ति वी एम सहाय का स्थान लेंगे.
पेस सेटर कोष स्थापित करने हेतु केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारत-अमेरिका समझौता ज्ञापन को मंजूरी
(i) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 12 अगस्त 2015 को पेस सेटर कोष (पीएसएफ) स्थापित करने के लिए भारत-अमेरिका समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी.
(ii) इस समझौता ज्ञापन पर 30 जून 2015 को हस्ताक्षर किये गए थे जिससे प्रारंभिक अवस्था में अनुदान धन उपलब्ध करा कर ऑफ-ग्रिड स्वच्छ उर्जा के व्यावसायीकरण में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है.
(iii) इससे दोनों देशों के मध्य कारोबार को विकसित करने तथा उत्पादों, प्रणाली एवं व्यापार मॉडल के परीक्षण की भी अनुमति प्राप्त होगी.
(iv) इससे तकनीकी और वाणिज्यिक नवाचार के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा की उन्नति के सहयोग में मदद मिलेगी. 500 मिलियन के भारत-अमेरिका कोष (8 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की स्थापना 50:50 शेयरिंग आधार पर हुई है.
स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने यूईएफए फुटबॉल सुपर कप जीता
(i) स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने 13 अगस्त 2015 को यूईएफए सुपर कप फुटबॉल का खिताब जीत लिया.
(ii) बार्सिलोना ने तबिलिसी, जॉर्जिया में सेविला फुटबॉल क्लब को अतिरिक्त समय में 5-4 से हराया.
(iii) बार्सिलोना की ओर से मैसी ने 2 गोल किए. मैसी को यूएफा सुपर कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया.
(iv) अतिरिक्त समय में बार्सिलोना के लिए प्रेडो रॉड्रिग्ज ने विजयी गोल किया.
केंद्र सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत नामांकन की सुविधा हेतु सुरक्षा बंधन ड्राइव आरंभ किया
(i) केंद्र सरकार ने 9 अगस्त 2015 को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत नामांकन की सुविधा के लिए योजना में हिस्सा लेने वाले बैंकों और बीमा कंपनियों के माध्यम से सुरक्षा बंधन ड्राइव का शुभारंभ किया.
(ii) ये योजनाएं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना हैं.
(iii) इस योजना का उद्देश्य देश में खासकर गरीब और वंचित तबकों को सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली तैयार करने के सरकार के लक्ष्य को आगे बढ़ाना है.
(iv) आगामी रक्षा बंधन त्योहार के अवसर पर भागीदार बैंकों तथा बीमा कंपनियों द्वारा अगस्त-सितंबर 2015 के दौरान विशेष नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा.
(v) प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना योजनाओं के तहत नामांकन की अंतिम तिथि को 30 सितंबर 2015 तक बढ़ा दिया गया है.
महाराष्ट्र सरकार ने दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा प्रदान किया
(i) महाराष्ट्र सरकार के खेल और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने 12 अगस्त 2015 को दही हांडी उत्सव को साहसिक खेल का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की.
(ii) इसके अतिरिक्त सरकार ने 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के दही हांडी उत्सव में भाग लेने से प्रतिबंधित किया है.
(iii) खेल और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री के अनुसार यह निर्णय भावना, एकता, टीम वर्क और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
सुधाकर शेट्टी जिम्नास्टिक्स महासंघ के अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित
(i) महाराष्ट्र के सुधाकर शेट्टी को 12 अगस्त 2015 को भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ (जीएफआई) का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. उन्होंने इन चुनावों में जसपाल सिंह कंधारी को हराया.
(ii) महासंघ की कार्यकारी समिति के चुनाव में 18 राज्यों की इकाइयों के 35 सदस्यों ने भाग लिया था.
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ देने की घोषणा
(i) विंबलडन वुमंस डबल्स चैम्पियन और विश्व की नंबर एक टेनिस डबल्स खिलाड़ी सानिया मिर्जा को वर्ष 2015 के देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ से सम्मानित करने की घोषणा 11 अगस्त 2015 को की गई. राष्ट्रीय खेल पुरस्कार तय करने वाली कमेटी ने इसकी घोषणा की.
(ii) सानिया देश की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी होंगी जिन्हें ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा.
(iii) यह अवॉर्ड 29 अगस्त 2015 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर दिया जाएगा.
भारतीय ग्रैंडमास्टर सूर्य शेखर गांगुली ने रजत पदक जीता
(i) भारतीय ग्रैंडमास्टर और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सूर्य शेखर गांगुली ने 11 अगस्त 2015 को एशियन कांटीनेंटल शतरंज में सिंगापुर के झांग झोंग के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता.
(ii) एशियन कांटीनेंटल शतरंज टूर्नामेंट के छह पदकों में से तीन पदक भारतीय खिलाड़ियों ने जीते. गांगुली के अलावा ओपन वर्ग में एसपी सेतुरमन ने और महिला वर्ग में एस विजयलक्ष्मी ने कांस्य पर कब्जा जमाया.
जेठाभाई पी पटेल जीसीएमएमएफ के अध्यक्ष निर्वाचित
(i) भारत की अग्रणी डेयरी सहकारी गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने 12 अगस्त 2015 को सबर डेयरी के जेठाभाई पी पटेल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है.
(ii) पटेल वर्ष 2010 से साबरकांठा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के अध्यक्ष हैं.
(iii) यह निर्वाचन आनंद जिले के डिप्टी कलेक्टर द्वारा आयोजित किया गया था. इस चुनाव में विभिन्न जिला दुग्ध संघों का प्रतिनिधित्व करने वाले 17 अध्यक्षों ने भाग लिया.
(iv) जीसीएमएमएफ की वार्षिक बिक्री 21000 रुपए है. वर्तमान में यह संघ ब्रांड नाम अमूल और सागर के अंतर्गत कई दुघ्ध उत्पादों को निर्मित करता है.उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय द्वारा नेस्ले इंडिया पर 640 करोड़ रूपए मुआवजे की शिकायत दर्ज
(i) उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मैगी मामले में नेस्ले इंडिया के खिलाफ 11 अगस्त 2015 को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) में शिकायत दर्ज की.
(ii) इस शिकायत में कंपनी से अनुचित व्यापार व्यवहार में संलिप्तता, गलत जानकारी देने और गुमराह करने वाले विज्ञापन दिखाने के आरोप में 640 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गयी.
(iii) मैगी मामले में उपभोक्ता संरक्षण कानून की धारा 12 (1-डी) के तहत एनसीडीआरसी में नेस्ले इंडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है.
(iv) उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने करीब तीन दशक पुराने उपभोक्ता संरक्षण कानून में धारा 12 (1-डी) का पहली बार इस्तेमाल करते हुए नेस्ले इंडिया के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है.
पंकज आडवाणी ने कराची में स्नूकर चैंपियनशिप ख़िताब जीता
(i) भारत के स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 11 अगस्त 2015 को कराची में विश्व-6 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में जीत दर्ज की. यह उनके करियर का 13वां विश्व खिताब है.
(ii) मौजूदा चैंपियन आडवाणी ने फाइनल में चीन के यान बिंगाताओ को 6-2 से हराया.
(iii) खेल के दौरान उन्होंने दो फ्रेम में अपने प्रतिद्वंदी को एक भी अंक नहीं बनाने दिया, इसके बाद सातवें फ्रेम में उन्होंने 71 का ब्रेक बनाकर पिछले वर्ष मिस्र में जीते गये अपने ख़िताब को बरकरार रखा.



No comments :
Post a Comment